Rakesh Bedi: ‘धुरंधर 2’ के लिए राकेश बेदी को मिला एक करोड़ का बोनस? एक्टर ने खुद वीडियाे जारी कर दी सफाई
Dhurandhar 2: हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रहीं थीं कि राकेश बेदी को 'धुरंधर' में उनके परफॉर्मेंस के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें 1 करोड़ का बोनस देने का फैसला किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। इसके किरदारों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी। इन्हीं में से एक थे राकेश बेदी, जिन्होंने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया था।
उनके किरदार के लिए उन्हें लोगों से काफी सराहना मिली। इसी बीच ये खबरें सामने आ रहीं थीं कि उनके रोल के प्रोड्यूसर ने उन्हें एक करोड़ बोनस के तौर पर दिए हैं। अब खुद राकेश बेदी ने सच्चाई का खुलासा किया है।
ये है पूरा मामला
दरअसल खबरें थीं कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता और दर्शकों से मिल रहे प्यार के बीच, फिल्म के मेकर्स ने एक खास फैसला लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये का बोनस देने का फैसला किया है।
राकेश बेदी ने किया खुलासा
अब राकेश बेदी ने सभी खबरोंं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘कई लोग मुझे ये बता रहे हैं कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद एक करोड़ मिला है। तो भैया वो कहां पड़ा है, किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है। मुझे बता दो यार किसी ने कहां गाढ़ के रखा है। बता दो ताकि मैं जाकर ले लूं, क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अभी तक नहीं आए हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे अकाउंट में तो शो नहीं कर रहा है। और अगर आ गया तो मैं बता दूंगा, या शायद ना भी बताऊं कि मुझे मिल गया है। लेकिन फिलहाल तो नहीं मिला है। अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो।’
'धुरंधर 2' के बारे में बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म अभी भी थिएटर्स में लगी हुई है। इसने अब तक भारत में टोटल नेट 1122.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1,766.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X