‘माइकल’ फिल्म की रिलीज पर उत्साहित अनुपम खेर, जैक्सन संग पुरानी तस्वीर की साझा; कहा- ‘एक सपने जैसा था…’
Anupam Kher Heartwarming Note About Michael Jackson: साल 1996 में माइकल जैक्सन भारत आए थे। इस मौके पर मुंबई में अनुपम खेर ने भी उनसे मुलाकात की थी। उसी पुरानी याद को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपने करियर और जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें और यादों को साझा करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने अमेरिकी सॉन्ग राइडर और डांसर माइकल जैक्सन के साथ हुई वर्षों पुरानी मुलाकात को याद किया। आज माइकल जैक्सन पर बनी एक हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भी रिलीज हुई। इस मौके पर अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन की शख्सियत के बारे में बात की, 30 साल पहले मुंबई में हुई खास मुलाकात के अनुभव को भी साझा किया है।
जब अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन से मिलाया था हाथ
शुक्रवार को अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा की, इसमें वह माइकल जैक्सन से हाथ मिला रहे हैं। इस पोस्ट के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी अभिनेता ने लिखा। वह कहते हैं, ‘डियर माइकल जैक्सन, यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं है, एक कभी न भूलने वाली फीलिंग है। मुझे आज भी वह पल याद है, जब मैंने मुंबई में आपसे हाथ मिलाया था। उस एक पल के लिए, मेरे अंदर का फैन पूरी तरह से मुझ पर हावी हो गया था। यह एक सपने जैसा था, लगभग अविश्वसनीय, जैसे किसी जादू को छू लिया हो।’
माइकल जैक्सन को अभिनेता ने कहा आठवां अजूबा
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन के बारे में लिखा, ‘आप सिर्फ एक कलाकार नहीं थे। आप एक एक्सपीरियंस थे। एक ऐसी हस्ती जिसे शायद दुनिया फिर कभी न देख पाए। सच में अगले हजार साल तक आपके जैसा कोई नहीं होगा। हम धन्य हैं कि आप इस धरती पर आए और अपनी कला, अपनी मासूमियत और अपनी प्रतिभा से लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आप दुनिया का आठवां अजूबा थे और हमेशा रहेंगे।’
हाल ही में अनुपम खेर ने बताया कि वह अपने करियर की 550वीं फिल्म 'खोसला का घोंसला-2' कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। पिछले दिनों अनुपम खेर ने इस फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम, दिल्ली में की थी। फिल्म ‘खोसला का घोंसला 2’ में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के अलावा किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X