Box Office Report: रिलीज के बाद गुरुवार को ‘भूत बंगला’ और ‘डकैत’ की सबसे कम कमाई, ‘धुरंधर 2’ रेस में अब भी आगे
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान गढ़ने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, जानिए नई रिलीज जैसे- ‘भूत बंगला’ और ‘डकैत’ कितनी कमाई कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तबाही मचा दी। इसके बाद अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' रिलीज हुई, जो ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सामने दब के रह गई। अब हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में कितनी कमाई कर रही हैं।
‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसकी कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने गुरुवार को 7वें दिन 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जो बीते 7 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ फिल्म ने इंडिया में नेट 84.05 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 120 करोड़ रुपये लागत से बनाया गया है।
- 'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन कलेक्शन 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये रहा।
- चौथे दिन कमाई 6.75 करोड़ रुपये, तो वहीं 5वें दिन 8 करोड़ की कमाई की।
- फिल्म ने छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- 7वें दिन इसने 5.15 करोड़ रुपये कमाए, जो अबतक की इसकी एक दिन में सबसे कम कमाई है।
‘डकैत’ का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अभिनीत एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘डकैत’ भी थिएटर्स में लगी है। फिल्म 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के सामने टिक नहीं पा रही है। फिल्म की करोड़ों से शुरू हुई कमाई, अब लाखों में सिमट कर रह गई है। फिल्म ने गुरुवार को 14वें दिन केवल 34 लाख की कमाई की, जो अबतक की इसकी सबसे कम कमाई रही। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.96 करोड़ रुपये ही पहुंचा है।
‘धुरंधर 2’ अभी भी रेस में सबसे आगे
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने 23 अप्रैल को ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। रिलीज को महीनाभर पूरा होने और नई फिल्मों के आने के बावजूद यह अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।
गुरुवार को 36वें दिन इस फिल्म ने 1.66 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1122.49 करोड़ रुपये हो चुका है, और फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही।

कमेंट
कमेंट X