‘धुरंधर 2’ के लिए राकेश बेदी को मिला बोनस, जमील जमाली के रोल से इंप्रेस हुए प्रोड्यूसर, दिया इतने करोड़ का चेक
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार से सभी के दिलों में राज किया। अब उनके परफॉरमेंस को देखकर फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें एक बड़ा बोनस देने का फैसला किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। इसके किरदारों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी। इन्हीं में से एक थे राकेश बेदी, जिन्होंने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया था। उनके किरदार के लिए उन्हें लोगों से काफी सराहना मिली। अब इसी को देखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें एक बड़ा बोनस देने का फैसला लिया है।
इतने करोड़ का दिया बोनस
'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता और दर्शकों से मिल रहे प्यार के बीच, फिल्म के मेकर्स ने एक खास फैसला लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये का बोनस देने का फैसला किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स राकेश बेदी की शानदार परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्हें सम्मान के तौर पर यह अतिरिक्त रकम दी जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘मेकर्स उनके काम और मेहनत से बहुत खुश हैं। उन्होंने इस किरदार को यादगार बनाने में पूरी जान लगा दी। इसी खुशी में उन्हें यह बोनस दिया गया है।’
'धुरंधर' के लिए राकेश बेदी ने ली थी इतनी फीस
बताया जा रहा है कि शुरुआत में राकेश बेदी को ‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों के लिए 50 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। लेकिन हाल ही में निर्देशक आदित्य धर और प्रोड्यूसर्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक बोनस के रूप में दिया है।
'धुरंधर 2' के बारे में बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म अभी भी थिएटर्स में लगी हुई है। इसने अब तक भारत में टोटल नेट 1122.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1,766.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X