सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil actress Akshaya Hariharan claims someone voted in her name calling the incident shocking seeks action

'ऐसा नहीं लगा कि मैंने सच में मतदान किया है'; इस साउथ एक्ट्रेस ने जताई निराशा; कहा- 'मेरा वोट कोई और डाल गया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 24 Apr 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Akshaya Hariharan Vote Controversy: बीते दिन 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। कल कई सेलेब्स ने भी मतदान किया और दूसरों से भी वोट डालने की अपील की। इस बीच अभिनेत्री अक्षया हरिहरण ने निराशा जताई है। दरअसल, उन्होंने दावा किया है कि उनके नाम पर किसी और ने वोट डाल दिया था।

Tamil actress Akshaya Hariharan claims someone voted in her name calling the incident shocking seeks action
अक्षया हरिहरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कल गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक कई चर्चित सितारों ने वोट डाले। तमिल अभिनेत्री अक्षया हरिहरण ने भी मतदान किया। मगर, इससे वे संतुष्ट नहीं है। इसकी वजह यह है कि उनका वोट किसी और ने डाल दिया। ऐसा दावा खुद अक्षया कर रही हैं। अक्षया का कहना है कि मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें मालूम हुआ कि उनका वोट किसी और ने डाल दिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने मतदान किया, मगर उन्होंने इस पूरे मामले पर निराशा जाहिर कर एक्शन की मांग की है। 

Trending Videos

अक्षया का दावा- 'किसी और ने डाल दिया वोट'
तमिल अदाकारा अक्षया हरिहरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि उनका वोट कोई और डालकर चला गया। उन्होंने इसे चौंकाने वाली घटना बताया। साथ ही एक्ट्रेस के इस दावे ने मतदान प्रक्रिया पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। अक्षया का दावा है कि अडयार के एक मतदान केंद्र पर उनके नाम से किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया। जब वे मतदान करने पहुंचीं तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है।
 



एक्ट्रेस ने वेरिफिकेशन पर उठाया सवाल
अभिनेत्री को मतदान कर्मियों ने वोट डालने से रोका तो उन्होंने अपने सभी डॉक्यूमेंट दिखाए। इसके बाद भी उन्हें मतदान की अनुमति नहीं दी गई। इस घटना के बाद अक्षया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पूरा वाकया बताया और मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। अक्षया ने कहा, ''मैं यहां बस यह बताने आई हूं कि किसी और ने पहले ही मेरा वोट डाल दिया है। यह सच में चौंकाने वाली बात है। मेरा दूसरा नाम हरिहरन है, इसलिए कागज पर सब कुछ सही है। बस फोटो अलग है। इसलिए उन्हें पहले ही जांच कर लेनी चाहिए थी, क्योंकि कोई और मेरी जगह वोट कैसे डाल सकता है? उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एंट्री के सामने एक फिंगरप्रिंट का निशान लगा हुआ था, जिससे बूथ पर होने वाले वेरिफिकेशन पर सवाल उठते हैं। 



बोलीं - 'ऐसा नहीं लगा कि मैंने मतदान किया'
इस समस्या के बावजूद हालांकि, अक्षया ने कहा कि उन्हें आखिरकार वोट डालने की अनुमति मिल गई, जो कि एक 'टेंडर वोट' जैसा लग रहा था। उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता जहिर की। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें पारदर्शिता की कमी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह सही नहीं लगा, क्योंकि यह महज एक कागज था और उन्होंने इसे मेरे सामने सील भी नहीं किया। मेरे सवालों का जवाब किसी के पास नहीं था। यह सचमुच निराशाजनक है'। अक्षया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्याही लगी उंगली फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैंने सच में वोट दिया है, क्योंकि यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से नहीं हुआ था। हालांकि, मैं इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकती थी'। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वे रिटर्निंग ऑफिसर के पास शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed