सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu Priyanka Chopra starrer Varanasi special glimpse to be showcased at Comic Con Mexico 2026

Varanasi: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' की इस तारीख को दिखेगी खास झलक, जानें कहा दिखाई जाएगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 24 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Special Glimpse: मशहूर फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी नई फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जानिए इस फिल्म की खास झलक कब और कहां दिखाई जाएगी।

Mahesh Babu Priyanka Chopra starrer Varanasi special glimpse to be showcased at Comic Con Mexico 2026
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'वाराणसी' में मुख्य भूमिकाओं में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। फिल्म अगले साल यानी 2027 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने 'वाराणसी' की खास झलक दिखाने का वादा किया है। जानिए किस जगह और कब दिखाई जाएगी 'वाराणसी' की झलक। इससे पहले 'वाराणसी' की झलक ले ग्रैंड रेक्स के ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई थी।

Trending Videos

कहां और कब दिखाई जाएगी 'वाराणसी' की झलक
फिल्म 'Varanasi' की एक खास झलक Comic Con Mexico 2026 में दिखाई जाएगी। 24 अप्रैल 2026 को Thunder Stage पर एक विशेष पैनल में फिल्म का कुछ हिस्सा दिखाया जाएगा। इस इवेंट में फिल्म के निर्माता एस.एस. कार्तिकेय 'Varanasi to the World' नाम का एक खास सेगमेंट पेश करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by CCXP México 🇲🇽 (@ccxp_mx)




इसमें दर्शकों को फिल्म की अनोखी झलक दिखाई जाएगी। साथ ही एस.एस. राजामौली का एक खास वीडियो मैसेज भी दिखाया जाएगा। फिल्म के सेट के पीछे के कुछ ऐसे फुटेज भी दिखाए जाएंगी, जो पहले कभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस सेशन के आखिर में फैंस के साथ लाइव बातचीत भी होगी, जिसमें लोग फिल्म के बारे में सीधे सवाल पूछ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दिखाई जा चुकी है 'वाराणसी' की झलक
पहले भी फिल्म 'वाराणसी' की खास झलक फ्रांस के प्रसिद्ध थिएटर Le Grand Rex में Trailer Festival में दिखाई गई थी, जहां दर्शकों ने बहुत जोरदार तालियां और सीटियां बजाकर इसका स्वागत किया था।

कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू ‘रुद्र’ का किरदार निभा रहे हैं, पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभा’ का रोल कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा ‘मंदकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। इनके लुक पहले ही रिलीज हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने दी 'बाहुबली 2' को पटखनी, तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड; जानें 36वें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed