सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor Ravi Mohan visited Tirupati with Kenishaa during the Tamil Nadu Assembly elections

क्या साउथ एक्टर रवि मोहन ने नहीं डाला वोट? रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग वायरल हुईं तस्वीरें; नेटिजंस ने उठाए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 24 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Actor Ravi Mohan And Kenishaa Viral Pictures: गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा के लिए मतदान हुआ। कई तमिल सिनेमा के एक्टर्स ने वाेट डाला। रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक मतदान के लिए पहुंचे। लेकिन नेटिजंस को लगता है कि एक्टर रवि मोहन ने वोट नहीं डाला है। जानिए, क्या रवि ने सच में ऐसा किया है। 

Actor Ravi Mohan visited Tirupati with Kenishaa during the Tamil Nadu Assembly elections
रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ, डिवोर्स को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। पत्नी से तलाक की खबरों के बीच वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ कई जगहों पर नजर आते हैं। गुरुवार को तमिलनाडु विधानसभा के लिए मतदान हुआ। इस मौके पर कई सेलेब्स वोट डालने पहुंचे। वहीं रवि मोहन और रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ एक खास जगह पर पहुंचे। वहां से इनकी तस्वीरें वायरल हुईं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि रवि मोहन ने वोट नहीं डाला है। जानिए, सच में वोटिंग छोड़कर रवि मोहन कहीं और पहुंचे थे?  

Trending Videos


रवि मोहन और केनिशा तिरुपति में दिखाई दिए
रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा के साथ तिरुपति गए। मंदिर दर्शन की उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, जब यह तस्वीरें गुरुवार को वायरल हुईं तो उस वक्त तमिलनाडु में वोटिंग चल रही थी। ऐसे में नेटिजंस ने रवि मोहन के रवैय पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Actor Ravi Mohan visited Tirupati with Kenishaa during the Tamil Nadu Assembly elections
रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @iam_ravimohan
चुनावों के लिए अभिनेता ने दी थी शुभकामनाएं 
रवि मोहन ने तिरुपति में पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत भी की थी। इसमें वह सभी को चुनावों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। रवि का कहना था कि मतदान को लेकर लोगों का जोश देखकर उनको खुशी होती है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रवि मोहन एक पोलिंग बूथ पर नजर आ रहे हैं। अपना वोट डालकर बाहर निकलते नजर आए। इससे पता चलता है कि उन्होंने वोट डाला था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Behindwoods (@behindwoodsofficial)


रवि मोहन करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
रवि मोहन के करियर फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्में 'कराथे बाबू' और 'जीनी' हैं, यह जल्द ही रिलीज होंगी। इसके अलावा वह पर्सनल फ्रंट पर केनिशा के साथ अपने नए रिश्ते को लेकर भी खबरों में बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed