सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Kapoor Replies To Trolls On His Comment Over Tamanna Bhatia Of Dudhiya Badan

‘मैं उनके पैर पकड़ लूंगा’, अन्नू कपूर ने किस एक्ट्रेस से मांगी माफी? अपने इस बयान पर जमकर हुए थे ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 24 Apr 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Annu Kapoor Viral Video: एक्टर अन्नू कपूर ने पिछले साल एक एक्ट्रेस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने इन ट्रोलिंग्स पर सफाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Annu Kapoor Replies To Trolls On His Comment Over Tamanna Bhatia Of Dudhiya Badan
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साल 2025 में अन्नू कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक एक्ट्रेस की बॉडी का जिक्र करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'माशा अल्लाह क्या दूधिया बदन है।’ इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने उन सभी ट्रोलिंग्स पर सफाई दी है।

Trending Videos

ट्रोलिंग्स पर क्या बोले अन्नू कपूर 
दरअसल, अन्नू कपूर ने पिछले साल तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात...' पर बात करते हुए यह बयान दिया था। अब सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मामला इतना बड़ा इसलिए बन गया क्योंकि मैंने हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों ने मेरी बात पर मुझे ट्रोल किया और गालियां दीं, लेकिन कुछ लोगों ने ये भी कहा कि अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ बोलना आम बात है। अगर वही बात अंग्रेजी में कहो तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन हिंदी में कहो तो परेशानी बन जाती है। अपनी भाषा में कही गई बात ज्यादा चुभती है, लेकिन अंग्रेजी में कहो तो किसी को फर्क नहीं पड़ता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'अगर मैं ‘मिल्की बॉडी’ बोलता, तो शायद कोई विवाद नहीं होता। वो एक्ट्रेस की उम्र क्या होगी- 28 या 30 साल? मेरे बच्चों की उम्र भी इतनी ही है। सिर्फ इसलिए कि मैंने ‘दूधिया बदन’ कहा लोगों ने मुझे बूढ़ा कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।’

Annu Kapoor Replies To Trolls On His Comment Over Tamanna Bhatia Of Dudhiya Badan
अन्नू कपूर और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात पर दी सफाई
अपनी बात को और साफ करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि अगर वो किसी के फिजिकल अपीयरेंस को नोटिस करते हैं, तो वो उसे सराहना के तौर पर देखते हैं, न कि डिजायर के रूप में। उन्होंने समझाया कि किसी की खूबसूरती या बॉडी की तारीफ करना मतलब यह नहीं होता कि उसमें कोई गलत भावना हो।

इस बात को समझाने के लिए उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे हम किसी महंगी कार, जैसे रोल्स-रॉयस को देखकर उसकी तारीफ करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि हम उसे पाना ही चाहते हैं।

अगर उन्हें बुरा लगा तो उनके पैर पकड़ लूंगा
अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बात मानने में कोई झिझक नहीं है और अगर जरूरत पड़ी तो वह माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर वो (तमन्ना भाटिया) मुझसे पूछेंगी कि क्या मैंने ऐसा कहा था? तो मैं कहूंगा हां मैंने कहा था। अगर उन्हें बुरा लगा है, तो मैं उनके पैर पकड़ लूंगा। अगर 71 साल का आदमी उनके पैर छुएगा, तो वो क्या कहेंगी? कुछ नहीं, क्योंकि मेरा कोई गलत इरादा नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed