{"_id":"69e8ba0f125ce78f250bdf19","slug":"david-dhawan-reveals-why-he-never-made-film-with-shah-rukh-khan-worked-with-other-superstar-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान के साथ फिल्म क्यों नहीं बना सके डेविड धवन? निर्देशक ने किया खुलासा; इन सुपरस्टार के साथ कर चुके काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान के साथ फिल्म क्यों नहीं बना सके डेविड धवन? निर्देशक ने किया खुलासा; इन सुपरस्टार के साथ कर चुके काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Shah Rukh Khan: अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्देशक डेविड धवन ने बताया है कि वह कभी शाहरुख खान के साथ फिल्म क्यों नहीं बना सके। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है।
डेविड धवन, शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड फिल्ममेकर डेविड धवन आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्ममेकर ने सलमान खान, गोविंदा, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और दूसरे कई स्टार्स के साथ काम किया है। मगर उन्होंने शाहरुख खान के साथ कभी काम नहीं किया। हाल ही में डेविड ने शाहरुख के साथ फिल्म न बनाने की वजह बताई है।
Trending Videos
शाहरुख के साथ क्यों नहीं बना पाए फिल्म?
पिंकविला के साथ बातचीत में जब डेविड धवन से पूछा गया कि वह शाहरुख के साथ कभी फिल्म क्यों नहीं बना पाए, तो फिल्ममेकर ने कहा, 'ऐसी बात नहीं है। मुझे लगता है कि एक समय हम साथ में कुछ करने का प्लान बना रहे थे। मगर मैं हमेशा बिजी रहता था। हमेशा मेरे पास दो फिल्में फ्लोर पर रहती थीं। तो, यह बहुत मुश्किल था। लेकिन पक्का एक समय ऐसा आया था।'
उन्होंने आगे कहा 'कभी ऐसा नहीं था कि मैं यह सोचूं कि मैं सिर्फ एक खास एक्टर के साथ काम करूंगा। मैंने गोविंदा, सलमान और संजय दत्त के साथ काम किया। कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख के साथ काम नहीं कर पाया।'

शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
डेविड धवन की फिल्में
अपने 37 साल से ज्यादा के करियर में, फिल्ममेकर डेविड धवन ने सलमान, गोविंदा और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स के साथ कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी मशहूर फिल्मों में बड़े मियां छोटे मियां, पार्टनर, राजा बाबू, कुली नंबर 1, जुड़वा, हीरो नंबर 1 और मुझसे शादी करोगी शामिल हैं।

Divyanka Sirohi: दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन, हरियाणवी अभिनेत्री को अचानक पड़ा था दिल का दौरा
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : वीडियो ग्रैब
डेविड धवन की अगली फिल्म के बारे में
डेविड धवन छह साल के गैप के बाद 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म वरुण और डेविड की चौथी कोलेबोरेशन है। वरुण धवन के अलावा, फिल्म में मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, राकेश बेदी, राजेश कुमार, मनीष पॉल और दूसरे कलाकार हैं।
पहले, यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश से बचने के लिए, अब यह 22 मई को रिलीज होने वाली है।

कमेंट
कमेंट X