सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pati Patni Aur Woh Do First Song Release Starring Ayushmann Sara Ali Khan Wamiqa And Rakul

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना हुआ रिलीज; जरदस्त डांस करते नजर आए आयुष्मान-सारा, रकुल और वामिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Pati Patni Aur Woh Do First Song: ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना आज सामने आया है। जानिए कैसा है गाना और किसने दी है आवाज…

Pati Patni Aur Woh Do First Song Release Starring Ayushmann Sara Ali Khan Wamiqa And Rakul
रूप दी रानी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना आज रिलीज किया गया है। फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों से सजा ‘रूप दी रानी’ गाना एक जोशीला डांस नंबर है। ये गाना शादियों और पार्टियों वाली फील देता है। गाने में तीनों कलाकारों का जबरदस्त डांस भी देखने को मिलता है।

Trending Videos

गुरु रंधावा ने दी है आवाज
‘रूप दी रानी’ गाने को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है। इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। पंजाबी गाने में आयुष्मान शेरवानी में नाचते हुए दिखाई देते हैं, जबकि सारा, वामिका और रकुल लहंगे में शादी के लिए तैयार होते हुए उनके साथ शामिल होती हैं। इस डांस नंबर को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


 

Pati Patni Aur Woh Do First Song Release Starring Ayushmann Sara Ali Khan Wamiqa And Rakul
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
15 मई को रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज किया गया था। इसमें आयुष्मान को प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आए, जिसकी जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है, जब वह एक-दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं - वामिका, सारा और रकुल के बीच फंस जाता है।

जैसे-जैसे उलझन बढ़ती जाती है और एक बेतुकी कॉमेडी में तब्दील होती है। अभिनेता विजय राज एक पुलिसवाले के रूप में एंट्री करते हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो जाता है। 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed