सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Raja Shivaji Wagh Nakh controversy Riteish Deshmukh responds to user after criticism

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में वाघ नख वाले सीन पर उठे सवाल, रितेश देशमुख ने दिया रिएक्शन; जानें पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 22 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। रितेश देशमुख ने इस पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Raja Shivaji Wagh Nakh controversy Riteish Deshmukh responds to user after criticism
रितेश देशमुख - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद वह एक विवाद में घिर गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म ने बेहतरीन कास्ट के लिए चर्चा बटोरी है। इसके साथ ही ट्रेलर में मशहूर ‘वाघ नख’ वाले एक दृश्य को लेकर आलोचना का भी सामना करना पड़ा है।

Trending Videos

यूजर ने ट्रेलर पर उठाया सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने फिल्म की ऐतिहासिक सटीकता पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'रितेश देशमुख की फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमले से पहले अफजल खान को खुलेआम वाघ नख दिखा रहे हैं।'
उन्होंने आगे लिखा 'यह ऐतिहासिक तथ्य है कि ‘वाघ नख’ छिपा हुआ था और छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफजल के हमले के बाद ही इसका इस्तेमाल किया था।'
उन्होंने आगे लिखा 'रितेश महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ क्यों कर रहे हैं?' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश देशमुख का जवाब
इस आलोचना पर बात करते हुए, रितेश देशमुख ने विनम्रता से जवाब दिया, और दर्शकों से कोई नतीजा निकालने से पहले ‘राजा शिवाजी’ देखने की गुजारिश की। 
उन्होंने लिखा 'सर, कृपया 1 मई को यह फिल्म जरूर देखें। आपके सवाल का जवाब इसी फिल्म में है। मुझे उम्मीद है कि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लेंगे। जय शिवराय।'

यूजर ने किए कमेंट
एक यूजर ने कहा है यह अच्छी रणनीति है कि पहले शक पैदा करो फिर सफाई बेचो। एक दूसरे यूजर ने रितेश देशमुख का सपोर्ट करते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि यह सीन अफजल को मारने के बाद का है।
 

'राजा शिवाजी' में है भारी-भरकम कास्ट, रितेश देशमुख ने लिए 15 करोड़; जेनेलिया और संजय दत्त ने ली कितनी फीस?


 

Raja Shivaji Wagh Nakh controversy Riteish Deshmukh responds to user after criticism
राजा शिवाजी ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

'राजा शिवाजी' के बारे में
ख्याल रहे कि 'राजा शिवाजी' को जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 1 मई को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed