सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor ahaan shetty took rights for his next film titled sanki from sajid nadiadwala

Sanki: अगली फिल्म के लिए अहान शेट्टी ने ‘सनकी’ टाइटल किया सिक्योर, साजिद नाडियाडवाला से मांगी ऐसी मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Ahaan shetty New Film: अहान शेट्टी के आगामी प्रोजेक्ट का टाइटल जल्द सामने आ सकता है। उन्होंने इसके राइट्स साजिद नडियाडवाला से हासिल कर लिए हैं।

actor ahaan shetty took rights for his next film titled sanki from sajid nadiadwala
अहान शेट्टी, साजिद नडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल फाइनल कर लिया है। अब जल्द वो निर्देशक टीनू देसाई  के साथ अपने इस नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। अहान ने बड़े ही आराम से इसे साजिद नाडियाडवाला से मांगकर अपने नाम रजिस्टर करवा किया।
Trending Videos


अहान ने सीधे जा कर रखा प्रस्ताव
सुनने में आया है कि अहान ने यह टाइटल निर्माता साजिद नाडियाडवाला से सीधे जाकर मांग लिया। इंडस्ट्री में आमतौर पर ऐसे फैसले अंतरिक चर्चाओं और काफी बातचीत के बाद लिए जाते हैं। मगर अहान ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो सीधे जाकर निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिले और टाइटल को लेकर बात की। साजिद पहले इसे किसी और फिल्म में उपयोग करने वाले थे। खबरों के अनुसार वो फिल्म भी अहान शेट्टी की ही थी पर अहान ने साजिद को बताया कि वो इस टाइटल को अपने दूसरे प्रोजेक्ट में उपयोग करना चाहते हैं।

actor ahaan shetty took rights for his next film titled sanki from sajid nadiadwala
सुनील शेट्टी. साजिद नडियाडवाला, अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शेट्टी परिवार से हैं नाडियाडवाला का पुराना दोस्ताना
अहान के नाडियाडवाला से टाइटल लेने को फिल्मी दुनिया में व्यक्तिगत संबंधों की कद्र के तौर पर भी देखा जा रहा है। साजिद की फिल्म 'तड़प' से ही 2021 में अहान ने अपना डेब्यू किया था। इन सबके अलावा साजिद और अहान के पिता सुनील शेट्टी के बीच भी कई दशकों की लंबी दोस्ती रही है।

actor ahaan shetty took rights for his next film titled sanki from sajid nadiadwala
अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अहान शेट्टी का वर्कफ्रंट
अहान शेट्टी को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 328.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अहान के अलावा इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए। सिनेमाघरों के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed