{"_id":"5e7f2edd8ebc3e767940d659","slug":"ott-platform-watcho-released-new-web-series-4-thieves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कोरोना काल में एक और ओटीटी ने ली गहरी सांस, नजर में आने के लिए उतारे ये 'चार चोर'","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
इस कोरोना काल में एक और ओटीटी ने ली गहरी सांस, नजर में आने के लिए उतारे ये 'चार चोर'
इस कोरोना काल में जहां टीवी और फिल्मों की दुकानें लगभग बंद सी हैं। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म खूब उछलकर सामने आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्मों के साथ भारत में कई छोटे ओटीटी भी अस्तित्व में हैं। लेकिन इनका पता तब चल रहा है, जब सभी दर्शक डिजिटल मनोरंजन पर ही आश्रित हैं। भारत में चल रहे कई छोटे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक वॉचो ने बृहस्पतिवार को एक नई वेब सीरीज '4 थीव्स' को रिलीज किया है।
2 of 4
4 thieves
- फोटो : social media
इस वेब सीरीज को डबल धमाल, परिणीता, कृष 3 जैसी फिल्मों की निर्देशन टीम का हिस्सा रहे गौतम पर्वी ने लिखा और निर्देशित किया है। डिश टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म वॉचो की इस सीरीज में पांच एपिसोड हैं। इसकी कहानी कॉलेज के चार ग्रेजुएट लोगों के जीवन के आसपास घूमती है। ये चारों एक आर्ट गैलरी के गोदाम से 125 चित्रों को चोरी करने के मिशन पर निकलते हैं।
3 of 4
keshav sadhna
- फोटो : social media
जैसे-जैसे घटनाएं मोड़ लेने लगती हैं, वैसे-वैसे चीजें उनकी योजना के मुताबिक काम करना बंद कर देती हैं। शुरू से अंत तक हंसी मजाक के चक्कर में वे पूरे मिशन को गड़बड़ा देते हैं। इस सीरीज में केशव साधना, गगन अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Netflix
डिश टीवी का ओटीटी ऐप वॉचो अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी ओरिजिनल कंटेंट को मुफ्त में उपलब्ध कराता है। वॉचो की तरह विऊ, शेमारूमी, टीवीएफ जैसे कई और भी छोटे ओटीटी हैं, जो बाजार में पहले से ही पैर जमा चुके नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जी5, हॉटस्टार, सोनी लिव, ऑल्ट बालाजी जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।