{"_id":"5e7c9de88ebc3e78c00d051e","slug":"mx-player-will-show-mastram-ki-kahaniyan-with-ullu-app","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएक्स प्लेयर ने भी लिया सेमी पोर्न का सहारा, उल्लू ऐप के साथ मिलकर दिखाएगा 'मस्तराम' की कहानियां","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
एमएक्स प्लेयर ने भी लिया सेमी पोर्न का सहारा, उल्लू ऐप के साथ मिलकर दिखाएगा 'मस्तराम' की कहानियां
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:00 PM IST
दमदार सामग्री के मामले में ओटीटी पर एकाएक तेज हुए कंपटीशन में पिछड़ते जा रहे एमएक्सप्लेयर ने अब अपने यूजर्स रोकने के लिए सेमी पोर्न कंटेंट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। यही नहीं ये ओटीटी अब दो कदम आगे जाकर उल्लू ऐप के सहारे अपने प्लेटफॉर्म पर अश्लील कहानियां लिखने वाले काल्पनिक लेखक मस्तराम की कहानियां भी दिखाने जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
Netflix
- फोटो : पेक्सेल्स
डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो या फिर हॉटस्टार को सबसे ज्यादा टक्कर पोर्न वेबसाइट्स से मिलती रही है। भारत में सरकार के निर्देशों के चलते पोर्न साइट्स भले ब्लॉक हो चुकी हैं लेकिन जी5 और एमएक्स प्लेयर पर मौजूद कंटेंट, देश में सेमी पोर्न के बढ़ते कारोबार की तरफ इशारा करता है। जी5 ने एकता कपूर के एडल्ट ऐप आल्टबालाजी से हाथ मिलाया है तो एमएक्स प्लेयर ने इस तरह के कंटेंट के लिए उल्लू ऐप को साथ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
mx player
- फोटो : social media
भारत में गांव-देहात के परिवेश में यह काल्पनिक नाम 'मस्तराम' काफी लोकप्रिय रहा है। बहुत से नौजवान छिप-छिपकर मस्तराम की मनोहर कहानियां पढ़कर बड़े हुए हैं। वे इन कहानियों को पढ़ने में इतने मशगूल होते थे, कि उन्होंने कभी यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि आखिर यह मस्तराम है कौन? कहां रहता है?
4 of 5
Gangs of Wasseypur
- फोटो : social media
मस्तराम की कहानी राष्ट्रीय स्तर पर तब अस्तित्व में आई जब 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कुछ फिल्मों के संवाद लिख चुके लेखक अखिलेश जायसवाल ने इस नाम को लेकर काल्पनिक फिल्म की रचना की। इस फिल्म में तारा अलीशा बेरी और राहुल बग्गा ने मुख्य किरदार निभाए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2013 में रिलीज हुई। इस को ना तो दर्शकों का प्यार मिला और ना ही समीक्षकों को पसंद आई।
विज्ञापन
5 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
हाल ही में रिलीज फिल्म दूरदर्शन में भी मस्तराम की कहानियों की जिक्र बार बार आता है। फिल्म में दिखाया गया कि घर की सबसे बुजर्ग महिला मस्तराम की कहानियां सुनकर कोमा से बाहर आ जाती है। अब उल्लू ऐप के कर्ताधर्ता इन कहानियों को मोबाइल पर लाने की तैयारी में हैं। डिजिटल मिलाकर दुनिया में पोर्न वीडियोज करीब 100 अरब डॉलर का सालाना धंधा करते हैं। भारत में पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध है तो तमाम निर्माता अब ओटीटी ऐप के जरिए ये कंटेंट दर्शकों को परोसने में लगे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X