सब्सक्राइब करें

पुरुषों के चेहरे पर निखार ला देंगे ये ब्यूटी टिप्स, घर में रखीं ये चीजें आएंगी काम

फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
5 easy and effective glowing skin tips for men

लड़कों की स्किन लड़कियों से अलग होती है। ऐसे में लड़के अपनी स्किन में दमक लाने के लिए बाजार में मिलने वाली कई फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से उनकी त्वचा निखरने की जगह काली और बेजान हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसे आसान ब्यूटी टिप्स जो कुछ ही हफ्तों में बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको गोरी निखरी त्वचा दिलवाने में आपकी मदद करेंगे।  

Trending Videos
5 easy and effective glowing skin tips for men
हल्दी
हल्दी त्वचा का रंग साफ करने में काफी मदद करती है। इतना ही नहीं ये त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को भी साफ करने का काम करती है। गोरापन पाने के लिए जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर उसका लेप चेहरे पर लगाएं। इस लेप को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 easy and effective glowing skin tips for men
मुल्तानी मिट्टी
आपने अपने घरों में भी त्वचा को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल होते हुए कई बार देखा होगा। वैसे तो अधिकतर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं पर पुरुष भी चेहरे की रंगत निखारने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसेक लिए गुलाबजल और चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इस पैक के सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 
5 easy and effective glowing skin tips for men
नींबू और टमाटर
अगर प्रदूषण की वजह से आपकी त्वचा काफी टैन हो गई है तो इसे ठीक करने के लिए एक पका हुआ टमाटर लें। इसके बाद इसे पीसकर इसका लेप बनाकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 दिन तक लगातार ऐसा करते रहें आपको फर्क खुद दिखने लगेगा।  
विज्ञापन
5 easy and effective glowing skin tips for men
कच्चा दूध
अपनी त्वचा को गोरा बनाने के लिए रोज रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर कच्चा दूध मल लें। ऐसा करने से आपके चेहरे को नमी मिलने के साथ दूध के पोषण तत्व भी मिलेंगे। जो आपकी स्किन को कोमल बनाने में आपकी मदद करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed