सब्सक्राइब करें

दिवाली का प्रदूषण बढ़ा सकता है स्किन के बूढ़ेपन की रफ्तार, इन दिनों कुछ इस तरह करें देखभाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 07 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
air pollution in diwali can affect your skin increasing aging speed these tips can help
skin damage - फोटो : pixabay

साफ-सुथरी दमकती त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन आजकल का प्रदूषण त्वचा पर गहरा असर छोड़ता है। दिवाली के दिनों में पटाखे वगैरह छोड़ने की वजह से प्रदूषण का स्तर हर शहर में बढ जाता है। ऐसे में शरीर को होने वाले नुकसान में आपकी स्किन भी शामिल रहती है। त्वचा पर भी प्रदूषण की मार पड़ती है और वो बेहद ड्राई हो जाती है। साथ ही रोमछिद्र बंद हो जाने से कई तरह की परेशानिया त्वचा से जु़ड़ी घेरने लगती है। तो चलिए जानें वायु प्रदूषण के कारण होने वाले त्वचा के नुकसान और इनसे बचने के उपाय।

Trending Videos
air pollution in diwali can affect your skin increasing aging speed these tips can help
skin damage

त्वचा की नमी खत्म हो जाने से त्वचा में लालिमा, रैशेज और एक्जिमा जैसी परेशानी होने लगती है। वहीं हवा में घुले जहरीले पदार्थ त्वचा में असमय झुर्रियों, दाग-धब्बों और फाइन लाइंस का कारण बनते हैं। तो चलिए जानें इन सबसे कैसे दूर रहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
air pollution in diwali can affect your skin increasing aging speed these tips can help
drinking water - फोटो : pixabay
पानी है असरदार उपाय

जितने भी ब्यूटी एक्सपर्ट हैं वो ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से शरीर के साथ ही त्वचा भी हाइड्रेटेड रहती है। जिसकी वजह से उसे शुष्क होने और नमी खोने का डर नहीं होता। गर्मियों के खत्म होने के बाद प्यास कम लगती है और लोग पानी पीने के प्रति लापरवाही करते हैं। अगर त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो ढेर सारा पानी पिएं। वहीं तरल पदार्थों का सेवन भी इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में करते रहें। दरअसल, तरल पदार्थ एंटी ऑक्सीडेंट युक्त होते हैं। जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

air pollution in diwali can affect your skin increasing aging speed these tips can help
skin
त्वचा की अंदर तक करें सफाई

हवा में मौजूद बड़े धूल-मिट्टी के कण त्वचा के अंदर तक समा जाते हैं। त्वचा की केयर करनी है तो रोजाना स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। हल्के हाथों से रोजाना त्वचा पर स्क्रब की परत रगड़े। इसके लिए आप घर पर ही स्क्रब बना सकती हैं। अखरोट के छिलके को पीसकर इसमें चीनी और जैतून का तेल मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ये स्क्रब त्वचा पर जमी गंदगी को अंदर तक साफ करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
air pollution in diwali can affect your skin increasing aging speed these tips can help
skin cream
सनस्क्रीन है जरूरी

अगर घर से बाहर निकलना है तो सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। सनस्क्रीन त्वचा के ऊपर सुरक्षा की एक परत चढ़ा देता है। जो स्मॉग और धूल को त्वचा में जाने से रोकता है। वहीं सनस्क्रीन अल्ट्रावॉयलेट किरणों से भी सुरक्षा करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed