Beauty Tips: सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ठंडी हवाओं के कारण त्वचा संबंधी कई तरह की शिकायत बढ़ जाती हैं, खासकर लोगों में होंठ फटने की समस्या आम बात होती है। ठंडी हवा के कारण होंठ की नमी कम होने से फटने लगते हैं और रूखे लगने लगते हैं। उनकी रंगत भी उतरने लगती है। होंठों में नमी लाने और गुलाबी होंठ पाने के लिए लोग तरह तरह के ब्यूटी उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि महंगे ब्यूटी उत्पाद केमिकल से भरपूर हो सकते हैं। जिसके कारण भले ही कुछ समय के लिए आपके होंठ कोमल और नरम हो जाएं लेकिन उनकी रंगत काली पड़ने लगती है। इसलिए बाहर के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचने के लिए घर पर ही आसानी से लिप बाम बना कर उपयोग में लाएं। घर पर बने लिप बाम होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देगा और कम पैसे में खूबसूरत और मुलायम होंठ मिल सकेंगे। यह रहा घर पर चुकंदर का लिप बाम बनाने का तरीका।
Beauty Tips: प्राकृतिक तौर पर गुलाबी होठ पाने के लिए घर पर आसानी से बनाएं सस्ता लिप बाम, ये रहा तरीका
घर पर बने लिप बाम होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देगा और कम पैसे में खूबसूरत और मुलायम होंठ मिल सकेंगे। यह रहा घर पर चुकंदर का लिप बाम बनाने का तरीका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिप बाम बनाने के लिए सामग्री
चुकंदर, नारियल का तेल, पेट्रोलियम जेली, विटामिन ई का तेल
चुकंदर का लिप बाम बनाने का तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले चुकंदर को उबाल लें।
स्टेप 2- उबले हुए चुकंदर को छीलकर पीस लें।
स्टेप 3- अब चुकंदर के रस को छानकर उसमें नारियल का तेल मिलाएं।
स्टेप 4- चुकंदर का रस और नारियल का तेल अच्छे से मिलाकर फ्रिज में रख दें।
स्टेप 5- कुछ घंटे फ्रिज में रखने के बाद इस मिश्रण में विटामिन ई और पेट्रोलियम जेली डालकर अच्छे से मिला लें।
स्टेप 6- ध्यान रखें कि लिप बाम को अधिक गीला न करके थोड़ा गाढ़ा रखना है।
इसके एक बाॅक्स में भर लें और रोजाना सुबह व शाम में लगाकर होंठों को माॅश्चराइडज कर सकते हैं।