सब्सक्राइब करें

त्वचा पर होने वाली टैनिंग से हैं परेशान, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू तरीके, मिलेंगे फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Sep 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Beauty tips home remedies for skin tanning
टैनिंग से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : istock

हम अपनी स्किन को सुरक्षित और निखरी हुई रखने के लिए नाजाने कितना कुछ नहीं करते हैं। रोजाना स्किन को साफ करना, महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाना और भी बहुत कुछ हम करते हैं। लेकिन बावजूद इसके कई बार हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वो दिक्कत है टैनिंग की। हालांकि, लोग टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन क्रीम लगाते हैं, ताकि टैनिंग से बचा जा सके। लेकिन कई लोगों को इस क्रीम को लगाने के बाद भी ये दिक्कत हो जाती है। यही नहीं, ये सभी के लिए एक आम समस्या है। लोग त्वचा पर होने वाले इस टैन से बचना चाहते हैं, क्योंकि इससे स्किन काली पड़ जाती है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू तरीके भी आजमा सकते हैं, जो आपकी टैनिंग को न सिर्फ दूर करने में मदद करेंगे, बल्कि ये आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में भी मदद करेंगे।

Trending Videos
Beauty tips home remedies for skin tanning
टैनिंग से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay

आलू

  • आपको करना ये है कि आलू के इतने बड़े टुकड़े करने हैं, जो आसानी से हाथ में आ जाए। इसके बाद इन आलू के टुकड़ों से आपको अपनी त्वचा की मसाज करनी है। ऐसा करने से आपकी टैनिंग दूर होने में ये मदद करते हैं। आलू में पाए जाने वाला एक खास एंजाइम आपकी त्वचा को मुलायम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips home remedies for skin tanning
टैनिंग से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock

स्क्रब ग्रिट से

  • आप सेंधा नमक, कॉफी, अखरोट और नारियल के तेल जैसी चीजों से एक अच्छा स्क्रब बना सकते हैं। आपको इस स्क्रब से अपनी कोहनी, गर्दन, हाथों पर, बाहों पर और चेहरे पर इस्तेमाल करना है। ये आपके सनटैन को हटाने में आपकी मदद कर सकता है।
Beauty tips home remedies for skin tanning
टैनिंग से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : istock

ये होममेड पैक लगा सकते हैं

  • आप दही और बेसन का पैक तैयार करके लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में एक चम्मच बेसन और थोड़ा सा दही डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। फिर इसे पूरी शरीर पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखना है और फिर स्नान करना है। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed