सब्सक्राइब करें

अगर खो गया है चेहरे का नेचुरल ग्लो, तो इन चार होममेड टोनर का करें इस्तेमाल, मिलेगा गजब का फायदा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Sep 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Beauty tips Homemade skin toner benefits face will get glow
होममेड स्किन टोनर के फायदे - फोटो : istock

खुद की स्किन को चमकदार बनाने के लिए, स्किन का रूखापन दूर करने के लिए और एक चमकती त्वचा पाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार ये चीजें भी काम नहीं आ पाती हैं और चेहरे को वो निखार नहीं दे पाती, जो असल में मिलना चाहिए। ऐसे में अगर आप सच में अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको स्किन केयर रूटीन में टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर बड़े रोम छिद्र हैं और चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो आपको टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसका रोजाना नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरा ग्लो करने मे मदद मिलती है। लेकिन अगर आप बाजार में मिलने वाले टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाए क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाला अल्कोहल आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हम आपको घर पर ही टोनर बनाने का तरीका और इस्तेमाल करने के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है।

Trending Videos
Beauty tips Homemade skin toner benefits face will get glow
होममेड स्किन टोनर के फायदे - फोटो : iStock

नीम टोनर

  • आपको सबसे पहले कुछ नीम की पत्तियां चाहिए, जिन्हें आपको उबाल लेना है और फिर पानी को ठंडा होने पर स्प्रे वाली बोतल मे डाल लें। ऊपर से आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिला लें और फिर इसको इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty tips Homemade skin toner benefits face will get glow
होममेड स्किन टोनर के फायदे - फोटो : istock

एप्पल साइडर विनेगर टोनर

  • आपको इसके लिए करना ये है कि पहले एक कप पानी लेना है और इसमें लगभग दो बडे़ चम्मच एप्पल विनेगर डालना है। इसके बाद इसे मिलाकर स्प्रे वाली बोतल में डालकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे कि एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी सीधा अपनी त्वचा पर न लगाएं, क्योंकि ये एसिडिक गुणों से भरपूर होता है।
Beauty tips Homemade skin toner benefits face will get glow
होममेड स्किन टोनर के फायदे - फोटो : iStock

रोज वॉटर टोनर

  • इसे बनाने के लिए आपको एक कप गुलाब जल और एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर चाहिए। आपको इन तीनों को अच्छे से मिला लेना है और फिर एक स्प्रे वाली बोतल मे डालकर इसका इस्तेमाल सुबह चेहरा साफ करने के बाद और रात को सोने से पहले करें।
विज्ञापन
Beauty tips Homemade skin toner benefits face will get glow
होममेड स्किन टोनर के फायदे - फोटो : iStock

एलोवेरा जेल टोनर

  • आपको इसके लिए एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल चाहिए। अब आपको एक कप पानी लेना है और इसमे एक चम्मच एलोवेरा जेल डालना है। इसके बाद इसमें लगभग पांच बूंद टी ट्री ऑयल डालकर मिला लें और फिर स्प्रे वाली बोतल में भरकर दिन में कम से कम चार बार इसका स्प्रे चेहरे पर करें। अगर आपकी स्किन सेंसटिव है, तो ये आपके लिए सबसे सही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed