सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: अगर चाहते हैं बेबी सॉफ्ट स्किन, तो जरूर ट्राई करें ये फेस मास्क

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
beauty tips baby soft skin try these face mask
चाहते हैं बेबी सॉफ्ट स्किन, तो जरूर ट्राई करें ये फेस मास्क - फोटो : istock

चेहरा चमकदार दिखे, स्किन ड्राई न हो, स्किन रूखी न हो, चेहरा निखरता हुआ दिखे आदि। इसके लिए लोग नाजाने कितन कुछ नहीं करते। जहां एक तरफ अपनी डाइट को बेहद संतुलित रखते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कई घरेलू उपायों का भी सहारा लेते हैं, ताकि उनके चेहरे पर आने वाली समस्याएं दूर हो सके। चेहरा ड्राई होने लगता है जिसके कारण स्किन से लचीलापन दूर होने लगता है और चेहरे पर छाइयां या झुर्रियां तक नजर आने लग जाती हैं। यहा नहीं, दाग-धब्बे भी काफी परेशान करने लगते हैं। ऐसे में लोग लोशन लगाते हैं, लेकिन कई बार इनकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स जैसी अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहें, तो बटर फेस मास्क का इस्तेमाल करके इन दिक्कतों से आजादी पा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही इस बटर फेस मास्क से बेबी सॉफ्ट स्किन पा सकते हैं।

Trending Videos
beauty tips baby soft skin try these face mask
चाहते हैं बेबी सॉफ्ट स्किन, तो जरूर ट्राई करें ये फेस मास्क - फोटो : iStock

मक्खन और गुलाब जल

  • मक्खन और गुलाब जल आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। आपको एक बर्तन में एक चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ताजा मक्खन डालना है। दोनों को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips baby soft skin try these face mask
चाहते हैं बेबी सॉफ्ट स्किन, तो जरूर ट्राई करें ये फेस मास्क - फोटो : Pixabay

मक्खन और केला

  • आपको एक बर्तन में घर पर बना एक चम्मच ताजा मक्खन डालना है और फिर इसमें एक पका हुआ केला भी डालना है। दोनों को अच्छे से मिला लें और अब इस तैयार मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
beauty tips baby soft skin try these face mask
चाहते हैं बेबी सॉफ्ट स्किन, तो जरूर ट्राई करें ये फेस मास्क - फोटो : istock

वहीं, लगाने के लगभग 15-20 मिनट बाद इसे अच्छे से पानी से धोएं। धोने के बाद मॉइश्चराइजर क्रीम जरूर लगा लें। इससे आपकी स्किन का निखार बढ़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
beauty tips baby soft skin try these face mask
चाहते हैं बेबी सॉफ्ट स्किन, तो जरूर ट्राई करें ये फेस मास्क - फोटो : iStock

मक्खन और खीरा

  • आपको खीरे की प्यूरी बनाकर उसमें दो चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच घर पर बना ताजा मक्खन लेना है। दोनों को पहले अच्छे से मिला लें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। इसके बाद लगभग 15 मिनट के बाद पानी से चेहरे को धो लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed