सब्सक्राइब करें

काम की बात: दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये नेचुरल मेकअप टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
beauty tips follow these step to glow on your face
दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स - फोटो : istock

लगभग हर महिला को मेकअप करना पसंद होता है, फिर चाहे वो मिनिमल मेकअप हो या फिर नेचुरल मेकअप हो। हालांकि, कई लोग काफी ज्यादा मेकअप करते हैं ताकि वे काफी सुंदर लग सकें। इसके लिए ये लोग कई ब्यूटी प्रोड्क्टस और हैवी मेकअप का सहारा लेते है। लेकिन इन दिनों ट्रेंड में नेचुरल मेकअप है, जिसे वे लोग भी आसानी से कर सकते हैं जिन्हें मेकअप करने का शौक नहीं होता है और ये लोग इस मेकअप में काफी कंफर्ट महसूस करते हैं। यही नहीं, ये मेकअप करने के बाद आपका चेहरा काफी नेचुरल लगता है और हर कोई आपके जैसा दिखने की कोशिश करता है। लेकिन इस नेचुरल मेकअप को करते समय कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके लुक को खराब कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस नेचुरल मेकअप टिप्स के बारे में, जिन्हें आप फॉलो करके एक शानदार लुक पा सकती हैं।

Trending Videos
beauty tips follow these step to glow on your face
दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स - फोटो : iStock

स्टेप 1

  • आपकी स्किन डल और रूखी है, तो आपको रोजाना सुबह शाम अपने चेहरे को धोना चाहिए और फिर बादाम या जैतून के तेल की कुछ बूंदें गुलाब जल के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगानी है। इससे आपको हल्के हाथों से मसाज करनी है, जिससे आपके चेहरे पर नेचुरल निखार लौटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips follow these step to glow on your face
दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • आपको हैवी बेस की जगह पर मीडियम या फिर लाइट कवरेज वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करना है। इसके लिए आप बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको नेचुरल मेकअप लुक मिलने में मदद मिलेगी।
beauty tips follow these step to glow on your face
दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आपको हैवी मेकअप करने से बचना है। इसके लिए आप बोल्ड शेड्स की जगह पर हल्के पेस्टल शेड्स के आईशौडो लगा सकती हैं। आप काजल से टाइटलाइनिंग कर सकती हैं और लैशेज को मसकारा लगाकर कर्ल कर सकती हैं।
विज्ञापन
beauty tips follow these step to glow on your face
दिखना चाहते हैं खूबसूरत, तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स - फोटो : istock

स्टेप 4

  • जब आप ब्लश का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ज्यादा ब्लश का इस्तेमाल करने से चेहरा बनावटी तक लग सकता है। वहीं, अपनी स्किन टोन को बैलेंस रखने की कोशिश करें। आप लिपस्टिक के न्यूड या मैट शेड्स ही इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed