लड़का हो या फिर लड़कियां, हर कोई अपनी त्वचा को और खासकर कि अपने हाथों को मुलायम रखने के लिए काफी कुछ करता है जिससे उनके हाथ खूबसूरत लग सकें। इसके लिए कई महंगे ब्राड्स के साबुन, कई महंगे ब्राड्स की क्रीम लोग इस्तेमाल करते हैं, ताकि हाथों को मुलायम करने के साथ ही खूबसूरत बनाया जा सके। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इन प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा भी होती है जिसकी वजह से हमारे हाथों में रुखापन और टैनिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं, अगर आप हाथों को मुलायम बनाने के लिए सैलून या पार्लर भी जाते हैं, तो यहां आपको इसके लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए समस्या खड़ी हो जाती है कि आखिर हाथों की खोई हुई खूबसूरती उन्हें कैसे लौटाएं। तो चलिए हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपके हाथों को मुलायम बनाने के साथ ही खोई हुई खूबसूरती लौटाने में भी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में।
{"_id":"612df6d5d0111838930b905f","slug":"beauty-tips-home-remedies-to-get-beautiful-and-soft-hands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहिए खूबसूरत और मुलायम हाथ? तो ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं आप","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चाहिए खूबसूरत और मुलायम हाथ? तो ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
मुलायम और खूबसूरत हाथ पाने के घरेलू उपाय
- फोटो : istock
Trending Videos
मुलायम और खूबसूरत हाथ पाने के घरेलू उपाय
- फोटो : istock
गुलाब जल हैंड सोक
- हाथों की खोई नमी को लौटाने में आपकी मदद गुलाब जल कर सकता है। आपको करना ये है कि एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लेना है और इसमें दो गुलाब फूल की पंखुड़ियों को तोड़कर डालें और रोज एसेंशियल ऑयल की लगभग 4 बूंदें मिला लेनी है। अब आपको इस पानी में अपने हाथों को लगभग 10-12 मिनट तक भीगने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम और खूबसूरत हाथ पाने के घरेलू उपाय
- फोटो : Pixabay
नीबू और पानी का हैंड सोक
- अगर आपके हाथों मे काफी टैनिग होती है, तो आपको नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको करना ये है कि एक बड़े बर्तन में गर्म पानी करें और अब एक अच्छे साबुन और एक नींबू को आधा-आधा काटकर पानी के अंदर अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे कि साबुन अच्छी क्वालिटी का हो। इसके बाद नींबू के छिलके से इस पानी को लेकर अपने हाथों को अच्छी तरह से स्क्रब करें और लगभग 10 -12 मिनट तक इन्हें भीगने दें। आखिर में साफ पानी से हाथों को धोकर इस पर हैंड क्रीम लगा लें।
मुलायम और खूबसूरत हाथ पाने के घरेलू उपाय
- फोटो : iStock
एप्सम सॉल्ट हैंड सोक
- इससे आपके हाथों में होने वाली खुजली और रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक बर्तन में थोड़ा गर्म पानी लेना है, फिर इसमें तेल और नमक डालना है। इस तैयार किए गए मिश्रण में आपको अपने हाथों को लगभग 15 मिनट तक भिगोकर रखना है और फिर आखिर में साफ पानी से इसे धो लें।
विज्ञापन
मुलायम और खूबसूरत हाथ पाने के घरेलू उपाय
- फोटो : iStock
दूध हैंड सोक
- इसके लिए आपको एक बर्तन में हल्का गर्म दूध लेना है और फिर इस दूध में अपने हाथों को लगभग 10-12 मिनट तक भीगने देना है। इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। दूध हैंड सोक आपके हाथों को मुलायम बनाने में मदद करता है।