Home Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण त्वचा को ऑयली, डल और बेजान बना देते हैं। कई लोगों को इस मौसम में पिंपल्स, टैनिंग और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
Summer Skincare Routine: गर्मियों में स्किन केयर कैसे करें? जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रूटीन
How To Get Glowing Skin at Home: गर्मियों में अच्छी स्किन केयर रूटीन के लिए 5 जरूरी स्टेप हैं। क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन और हाइड्रेशन। ये आसान आदतें त्वचा को फ्रेश, ऑयल-फ्री और ग्लोइंग बनाए रखती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लींजिंग
- दिन में 2 बार चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करें।
- यह पसीना, गंदगी और अतिरिक्त ऑयल को हटाता है।
- ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड क्लींजर बेहतर होता है।
टोनिंग
- टोनर का इस्तेमाल त्वचा के पोर्स को टाइट करता है।
- यह स्किन को फ्रेश और बैलेंस्ड बनाए रखता है।
- रोज चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना जरूरी है।
मॉइस्चराइजिंग
गर्मी में भी मॉइस्चराइज़र जरूरी होता है। लाइट और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र स्किन को हाइड्रेट रखता है, वो भी बिना चिपचिपाहट के। गर्मी में ऑयल-फ्री माॅश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए।
सनस्क्रीन
- धूप में निकलने से पहले SPF 50+ सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- यह आपकी त्वचा को UV किरणों और टैनिंग से बचाता है।
- हर 2–3 घंटे में दोबारा लगाना न भूलें।
नोट- यह लेख सामान्य जानकारी और जीवनशैली पर आधारित है। किसी त्वचा संबंधित समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह पर इलाज या उपाय अपनाएं।