फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej Mehndi Design: हरियाली तीज पर हाथों में रचाएं ये मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Fri, 14 Aug 2026 01:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

Full Hand Mehndi Designs For Teej: फुल हैंड डिजाइन के साथ-साथ हथेली के बीच छोटी और मिनिमल मेहंदी भी बेहद आकर्षक लगती है। यहां हम आपको हरियाली तीज के लिए कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।

विज्ञापन
Hariyali Teej Mehndi Design 2026: Latest Simple, Arabic and Full Hand Mehndi Designs for Teej
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

Teej Latest Mehndi Design : हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं और युवतियों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के परिधान, चूड़ियां और पारंपरिक आभूषण पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं, हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन भी इस पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना केवल श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और उत्सव की खुशी से भी जुड़ा हुआ है।



अगर आप इस हरियाली तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो सिंपल से लेकर ब्राइडल और अरेबिक मेहंदी डिजाइन तक कई विकल्प ट्राई कर सकती हैं। खासकर बेल-पत्ती, फूल, मोर, मंडला, जाली और बारीक अरेबिक पैटर्न इस समय काफी पसंद किए जाते हैं।

फुल हैंड डिजाइन के साथ-साथ हथेली के बीच छोटी और मिनिमल मेहंदी भी बेहद आकर्षक लगती है। यहां हम आपको हरियाली तीज के लिए कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।

Hariyali Teej Mehndi Design 2026: Latest Simple, Arabic and Full Hand Mehndi Designs for Teej
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

हरियाली तीज के लिए मेहंदी डिजाइन के आइडिया


अरेबिक मेहंदी डिजाइन

  • अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो अरेबिक डिजाइन बेहतर विकल्प है।
  • इसमें फूल, पत्तियों और बेल की पैटर्न वाली डिजाइन हाथों को आकर्षक लुक देती है।
Hariyali Teej Mehndi Design 2026: Latest Simple, Arabic and Full Hand Mehndi Designs for Teej
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

सिंपल और मिनिमल मेहंदी

  • कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगाने के लिए मिनिमल डिजाइन ट्राई करें।
  • उंगलियों पर छोटे पैटर्न और हथेली पर एक छोटा फ्लोरल मोटिफ काफी सुंदर लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej Mehndi Design 2026: Latest Simple, Arabic and Full Hand Mehndi Designs for Teej
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Ai

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

  • जो महिलाएं पारंपरिक और रॉयल लुक चाहती हैं, वे फुल हैंड मेहंदी लगवा सकती हैं।
  • इसमें जाली, फूल, मोर और पत्तियों के पैटर्न को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Hariyali Teej Mehndi Design 2026: Latest Simple, Arabic and Full Hand Mehndi Designs for Teej
मंडाला मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

मंडला मेहंदी डिजाइन

  • हथेली के बीच मंडला पैटर्न और उसके आसपास बारीक डिजाइन तीज के मौके पर बेहद खूबसूरत लगती है।
  • मंडाला डिजाइन में गोलाकार आकृतियां, फूल-पत्तियां और बारीक पैटर्न बनाएं जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed