Mandala Mehndi Design Ideas: मेहंदी सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली कला नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और त्योहारों से जुड़ी खूबसूरत अभिव्यक्ति भी है। खासतौर पर मंडाला मेहंदी डिजाइन इन दिनों महिलाओं और लड़कियों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। गोलाकार आकृतियों, फूल-पत्तियों और बारीक पैटर्न से बनने वाली मंडाला मेहंदी देखने में बेहद आकर्षक लगती है, लेकिन इसे बनाने के लिए हमेशा बहुत ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी घर पर आसान और सुंदर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो कुछ बेसिक पैटर्न से शुरुआत कर सकती हैं।
Mandala Mehndi Designs: मंडाला मेहंदी के 7 आसान डिजाइन, तस्वीर देखकर लगाना सीखें
Simple Mehndi Kaise Lagaye: मंडाला मेहंदी एक गोलाकार पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन है, जिसमें केंद्र से बाहर की ओर गोला, पत्तियां, डाॅट्स, फूल और ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं। इसे हथेली, उंगलियों, हाथ की बैक साइड या कलाई पर अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। साधारण मंडाला डिजाइन, लोग आसानी से सीखे जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंपल गोल मंडाला मेहंदी डिजाइन
- अगर आप पहली बार मंडाला मेहंदी लगाने जा रही हैं तो सिंपल गोल डिजाइन से शुरुआत करना सबसे आसान रहेगा।
- हथेली के बीच में एक छोटा गोल घेरा बनाएं।
- इसके अंदर छोटी-छोटी पंखुड़ियां या डॉट्स बनाएं।
- फिर उसके बाहर एक और गोल लाइन खींचें।
- इसके बाद बाहरी हिस्से में समान दूरी पर छोटी पंखुड़ियां बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है।
- उंगलियों पर छोटे डॉट्स या पत्तियों का पैटर्न लगाने से हाथ ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।
कैसे लगाएं
पहले बीच में गोा बनाएं, फिर पंखुड़ियां और बाहर बाॅर्डर से गोले को सजाएं। डॉट्स और छोटी पत्तियां बनाकर मेहंदी डिजाइन बनाएं।
फूलों वाली मंडाला मेहंदी
- फ्लोरल मंडाला डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें मेहंदी में फूल-पत्तियों का पैटर्न पसंद है।
- इसके लिए हथेली के बीच में एक गोल फूल बनाएं।
- फूल की पंखुड़ियों के बाहर दूसरी लेयर में छोटी पंखुड़ियां जोड़ें।
- इसके बाद चारों तरफ छोटे पत्ते और डॉट्स बनाएं।
- डिजाइन को ज्यादा भारी बनाने की जरूरत नहीं है।
- खाली जगह छोड़ने से मंडाला का पैटर्न और ज्यादा साफ दिखाई देता है।
टिप: सभी पंखुड़ियों का आकार लगभग समान रखें। इससे डिजाइन बैलेंस्ड दिखाई देगा।
फिंगरटिप मंडाला डिजाइन
- अगर आपको पूरी हथेली पर भारी मेहंदी पसंद नहीं है तो फिंगरटिप मंडाला एक शानदार विकल्प है।
- इसमें उंगलियों के टिप्स पर छोटे गोल मंडाला पैटर्न बनाए जाते हैं।
- हर उंगली पर बिल्कुल एक जैसा डिजाइन बनाने की बजाय एक सामान्य पैटर्न रखें और उसमें हल्का बदलाव करें।
- हथेली को खाली छोड़कर केवल उंगलियों और कलाई के पास छोटा डिजाइन लगाने से माॅर्डन और मिनिमल लुक मिलता है।
- यह डिजाइन कॉलेज जाने वाली लड़कियों या उन लोगों के लिए भी अच्छा है जिन्हें सिंपल मेहंदी पसंद है।
कैसे लगाएं
उंगलियों के पोर पर छोटा गोला, अंदर डाॅट्स और बाहर छोटी पंखुड़ियां बनाएं। नीचे पतली लाइन दें।
आधा मंडाला यानी हाफ मंडाला डिजाइन
- पूरे गोल मंडाला की जगह हथेली के किनारे आधा मंडाला बनाना आजकल बेहद पसंद किया जाता है।
- इसमें डिजाइन का आधा हिस्सा हथेली के बाहरी कोर पर बनाया जाता है और बाकी हथेली को खुला छोड़ा जाता है।
- सबसे पहले एक आधा गोला बनाएं।
- उसके अंदर पंखुड़ियां, पत्तियां और डाॅट्स की छोटी-छोटी लेयर बनाएं।
- इसके बाद उंगलियों की तरफ कुछ पतली बेल या छोटे डाॅट्स जोड़े जा सकते हैं।
- यह डिजाइन देखने में एलिगेंट लगता है और बहुत ज्यादा समय भी नहीं लेता।