5 Best Handloom Sarees: हथकरघा कला भारतीय संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं से जुड़ी हुई है। देश के अलग-अलग राज्यों में तैयार होने वाली हैंडलूम साड़ियां बदलते फैशन ट्रेंड और फास्ट फैशन के दौर में भी अपनी खूबसूरती, टिकाऊपन और शालीनता के लिए महिलाओं की पहली पसंद बनी रहती हैं। इन्हें एवरग्रीन फैशन का हिस्सा मान सकते हैं।
National Handloom Day 2026: हर महिला की वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये 5 हैंडलूम साड़ियां
National Handloom Day पर कौन-सी हैंडलूम साड़ियां खरीदनी चाहिए?
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीली महेश्वरी कॉटन सिल्क, ऑफ व्हाइट महेश्वरी, लाल-सफेद महेश्वरी, लाल महेश्वरी और केसरिया हैंडलूम साड़ियां बेहतरीन विकल्प हैं। ये साड़ियां भारतीय बुनाई विरासत, पारंपरिक शिल्प, सस्टेनेबल फैशन और एलीगेंट स्टाइल का खूबसूरत मेल हैं, जिन्हें त्योहारों, ऑफिस, शादी और पारिवारिक समारोहों में पहना जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीली महेश्वरी कॉटन सिल्क साड़ी
- इस तरह की साड़ियां त्योहारों के लिए परफेक्ट एलीगेंस लुक देती हैं।
- अगर आप त्योहारों के लिए हल्की और आकर्षक साड़ी तलाश रही हैं, तो पीली महेश्वरी कॉटन सिल्क साड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
- इसकी हल्की बनावट, चमकदार बॉर्डर और खूबसूरत ड्रेपिंग इसे क्लासिक लुक देती है।
- पारंपरिक ज्वेलरी के साथ यह बेहद रॉयल दिखाई देती है।
- वहीं स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसे मॉडर्न फ्यूजन स्टाइल में भी पहना जा सकता है।
ऑफ व्हाइट महेश्वरी कॉटन सिल्क साड़ी
- ऑफिस से लेकर फैमिली फंक्शन तक के लिए कॉटन सिल्क साड़ी बेस्ट विकल्प है।
- सादगी में सुंदरता पसंद करने वाली महिलाओं को
- ऑफ व्हाइट महेश्वरी कॉटन सिल्क साड़ी का चयन करना चाहिए।
- यह ऑफिस मीटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा, ब्रंच पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर जैसे हर अवसर पर स्टाइलिश लुक देती है।
- कॉटन-सिल्क फैब्रिक होने के कारण यह पूरे दिन आरामदायक रहती है।
- यदि आप किसी खास व्यक्ति को पारंपरिक और उपयोगी गिफ्ट देना चाहती हैं, तो यह भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
लाल-सफेद महेश्वरी साड़ी
- भारतीय संस्कृति में लाल और सफेद रंग शुभता और उत्सव का प्रतीक माने जाते हैं।
- यही वजह है कि लाल-सफेद हैंडलूम साड़ी दुर्गा पूजा, नवरात्रि, सिंदूर खेला, विवाह समारोह और धार्मिक आयोजनों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में शामिल है।
- इसकी हल्की बुनाई लंबे समय तक पहनने में आरामदायक रहती है।
- गोल्ड ज्वेलरी, लाल बिंदी और पारंपरिक चूड़ियों के साथ इसका लुक और भी आकर्षक बन जाता है।
लाल महेश्वरी कॉटन सिल्क साड़ी
- लाल रंग की हैंडलूम साड़ी भारतीय महिलाओं की वॉर्डरोब का सदाबहार हिस्सा मानी जाती है।
- चाहे शादी का समारोह हो, गृह प्रवेश, नवरात्रि, करवा चौथ या कोई धार्मिक अनुष्ठान, यह साड़ी हर मौके पर शानदार लुक देती है।
- इसकी खूबसूरती यह है कि यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती।
- पारंपरिक हार, कंगन और जूड़े के साथ यह रॉयल और क्लासिक लुक देती है।