फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज से पहले चेहरे पर चाहिए निखार? अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

Mon, 03 Aug 2026 02:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

Skin Care Routine : हरियाली तीज पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए नियमित सफाई (क्लींजिंग), मॉइस्चराइजिंग, पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार, अच्छी नींद और अपनी त्वचा के अनुसार स्किनकेयर अपनाना फायदेमंद हो सकता है। मेकअप से पहले त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट करना और पैच टेस्ट किए बिना कोई नया उत्पाद न लगाना भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Hariyali Teej Natural Glow Tips Skin Care Routine In Hindi
प्राकृतिक निखार कैसे पाएं - फोटो : Ai

 

Natural Glow Tips: हरियाली तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सौंदर्य और परंपराओं का खूबसूरत उत्सव है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं, पारंपरिक आभूषणों से खुद को सजाती हैं और परिवार व दोस्तों के साथ इस खास पर्व का आनंद उठाती हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी ताजा, दमकता और आकर्षक नजर आए।

हालांकि, खूबसूरत दिखने के लिए आखिरी समय में कई नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हमेशा सही नहीं होता। त्वचा का प्राकृतिक निखार एक दिन में नहीं आता, बल्कि नियमित देखभाल, संतुलित खानपान, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सही स्किनकेयर रूटीन का परिणाम होता है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो किसी भी नए घरेलू नुस्खे या कॉस्मेटिक उत्पाद का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

अगर आप इस हरियाली तीज पर नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो कुछ आसान आदतें और सही स्किनकेयर आपकी खूबसूरती को और भी निखार सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार और आसान उपाय।

Hariyali Teej Natural Glow Tips Skin Care Routine In Hindi
skin care - फोटो : Adobe stock

त्वचा की नियमित सफाई और मॉइस्चराइजिंग करें

  • सुबह और रात अपनी त्वचा के अनुसार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें।
  • इससे धूल, अतिरिक्त तेल और गंदगी हटती है।
  • चेहरा धोने के बाद उपयुक्त मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
  • यदि दिन में बाहर जाना हो, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करें।
Hariyali Teej Natural Glow Tips Skin Care Routine In Hindi
इंस्टेंट निखार के लिए ऐसे करें फेशियल - फोटो : AI

नेचुरल फेस पैक

  • बिना पार्लर जाए चेहरे पर निखार लाने के लिए घरेलू फेस पैक बेहद असरदार माने जाते हैं।
  • बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक स्किन को क्लीन और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • वहीं शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए अच्छा माना जाता है।
  • इन घरेलू नुस्खों से त्वचा को नेचुरल और फ्रेश लुक मिल सकता है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej Natural Glow Tips Skin Care Routine In Hindi
Potato - फोटो : Adobe stock

आलू का रस 

  • आलू काफी सस्ता आता है और स्किन केयर के लिए आपको केवल एक आलू की जरूरत पड़ेगी।
  • इसके लिए सबसे पहले आलू को कसकर उसका रस निकालें और कॉटन से चेहरे पर लगाएं।
  • आधे घंटे तक इसे ऐसे ही लगने दें और फिर असर देखें।
  • आलू का रस हफ्ते में भर में न सिर्फ स्किन ब्राइट करेगा बल्कि डार्क स्पॉट्स भी हटाने का काम करेगा।
     
विज्ञापन
Hariyali Teej Natural Glow Tips Skin Care Routine In Hindi
टमाटर का फेस पैक - फोटो : Adobe

टमाटर और नींबू 

  • इन दोनों चीजों की लागत भी दस रुपये से कम ही रहेगी।
  • इसके लिए टमाटर को बीच में से काटकर उसपर नींबू निचोड़ दें।
  • अब इसे हल्के साथ से अपने चेहरे पर रगड़ें।
  • 10 मिनट बाद धो लें।
  • इसकी मदद से इंस्टेंट फ्रेशनेस और ऑयल कंट्रोल के साथ ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
  • इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें। 

 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed