Jawed Habib Hair Care Tips: मानसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। तेजी हो रहा हेयर फाॅल चिंता बढ़ा देता है। बाल लगातार झड़ते हैं, स्कैल्प पर खुजली रहती है या बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो लोग अक्सर महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार घरेलू उपाय भी सही तरीके से अपनाए जाएं तो स्कैल्प की देखभाल में मदद मिल सकती है। इन्हीं घरेलू उपायों में व्हाइट विनिगर का नाम भी काफी चर्चा में रहता है।
Hair Fall Home Remedy: शैंपू में ये एक चीज मिलाकर बाल धोएं, रुक सकता है हेयरफॉल!
White Vinegar for Hair: क्या शैंपू में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोना फायदेमंद है?
शैंपू में थोड़ी मात्रा में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोने से स्कैल्प पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद मिल सकती है। इससे बाल मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं। हालांकि, इसे सप्ताह में 1 बार से अधिक न करें और यदि स्कैल्प संवेदनशील हो या जलन हो तो इसका उपयोग बंद कर दें। यह हेयरफॉल का प्रमाणित इलाज नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैंपू में व्हाइट विनिगर कैसे मिलाएं?
- व्हाइट विनिगर का इस्तेमाल हमेशा कम मात्रा में करना चाहिए।
- पहले अपनी हथेली में सामान्य मात्रा का शैंपू लें और उसमें लगभग 1 छोटा चम्मच व्हाइट विनिगर मिलाएं।
- दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें।
- इसके बाद सामान्य पानी से अच्छी तरह बाल धो लें।
- यदि पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहेगा।
बाल कब और कितनी बार धोएं?
- व्हाइट विनिगर का इस्तेमाल रोजाना नहीं करना चाहिए।
- सप्ताह में सिर्फ 1 बार पर्याप्त है।
- ऑयली स्कैल्प वाले लोग 7-10 दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ड्राई या सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बिना इसका नियमित उपयोग न करें।
- बाल धोने के बाद चाहें तो हल्का कंडीशनर लगा सकते हैं।
व्हाइट विनिगर से बालों को क्या फायदे हो सकते हैं?
सही तरीके से इस्तेमाल करने पर संभावित फायदे हो सकते हैं,
- स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त ऑयल साफ करने में मदद मिलती है।
- हेयर प्रोडक्ट्स का बिल्डअप हटाने में सहायक होता है।
- बालों में प्राकृतिक चमक ला सकता है।
- स्कैल्प का pH संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
- हल्के डैंड्रफ की समस्या में कुछ लोगों को राहत मिल सकती है।
ध्यान रखें कि इन फायदों पर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं और परिणाम हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?
बाल झड़ने से रोकने के लिए व्हाइट विनिगेर का उपयोग किया जा सकता है लेकिन कुछ लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे,
- जिनकी स्कैल्प पर घाव या संक्रमण हो।
- बहुत ज्यादा ड्राई स्कैल्प वाले लोग।
- एक्जिमा या सोरायसिस से पीड़ित व्यक्ति
- छोटे बच्चों पर बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल न करें
- यदि इस्तेमाल के बाद जलन, लालिमा या खुजली बढ़े तो तुरंत बंद कर दें।