Best Fabric for Summer Rainy Season: बारिश के मौसम में तापमान भले ही थोड़ा कम हो जाए, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस की परेशानी काफी बढ़ जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या कपड़ों को लेकर होती है। कई बार हम फैशन के चक्कर में ऐसे फैब्रिक पहन लेते हैं, जो शरीर से चिपकने लगते हैं, पसीना नहीं सोखते और पूरे दिन असहज महसूस कराते हैं।
Skin Friendly Monsoon Fabric: उमस में कॉटन या सिंथेटिक? जानिए कौन-सा कपड़ा रहेगा सबसे आरामदायक
Comfortable Fabrics For Humidity: उमस के मौसम में कौन-से कपड़े पहनने चाहिए?
उमस में कॉटन, लिनेन, मलमल, खादी और बांस फैब्रिक जैसे हल्के व सांस लेने वाले कपड़े पहनने चाहिए। ये पसीना सोखने और शरीर में हवा का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं। पॉलिएस्टर, नायलॉन और भारी सिंथेटिक फैब्रिक से बचना बेहतर होता है क्योंकि ये गर्मी और चिपचिपाहट बढ़ा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉटन फैब्रिक
उमस के लिए सबसे बेहतर विकल्प काॅटन फैब्रिक ही है। कॉटन गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे पसंदीदा फैब्रिक माना जाता है। यह हल्का होता है और पसीने को आसानी से सोख लेता है। कॉटन में पहन सकते हैं,
-
कॉटन कुर्ता
-
कॉटन साड़ी
-
कॉटन शर्ट
-
कॉटन ड्रेस
-
कॉटन टी-शर्ट
फायदे
-
त्वचा को सांस लेने देता है
-
पसीना जल्दी सोखता है
-
लंबे समय तक आरामदायक रहता है।
लिनेन
लिनेन स्टाइलिश और कूल फैब्रिक है। लिनेन गर्म और उमस वाले मौसम के लिए शानदार विकल्प है। इसका टेक्सचर हल्का और हवादार होता है, जिससे शरीर को ठंडक महसूस होती है। लिनेन में अच्छे विकल्प हैं,
-
लिनेन शर्ट
-
लिनेन पैंट
-
लिनेन साड़ी
-
लिनेन को-ऑर्ड सेट
यह ऑफिस और कैजुअल दोनों लुक के लिए अच्छा चुनाव हो सकता है।
मलमल और खादी
मलमल और खादी पारंपरिक लेकिन आरामदायक फैब्रिक है। मलमल का कपड़ा बेहद हल्का और मुलायम होता है। वहीं खादी अपनी प्राकृतिक बनावट और हवा पास करने की क्षमता के लिए जानी जाती है।
इनके फायदे
-
त्वचा पर हल्का महसूस होता है।
-
पसीने में चिपचिपाहट कम होती है।
-
देसी और स्टाइलिश लुक देता है।
बांस फैब्रिक और रेयॉन
- बांस फैब्रिक और रेयाॅन गर्मियों और मानसून का आरामदायक विकल्प है।
- बांस से बने फैब्रिक और कुछ रेयॉन कपड़े नमी को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।
- ये मुलायम होते हैं और गर्म मौसम में आरामदायक लगते हैं।
- हालांकि, फैब्रिक की क्वालिटी जरूर जांचें क्योंकि हर सिंथेटिक मिश्रण एक जैसा नहीं होता।