{"_id":"6a81325be9751c93fd0175bc","slug":"saree-draping-tips-how-to-wear-old-saree-in-modern-style-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree Draping Tips: पुरानी साड़ी को फेंकने की जरूरत नहीं! इन स्टाइलिश तरीकों से दें बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree Draping Tips: पुरानी साड़ी को फेंकने की जरूरत नहीं! इन स्टाइलिश तरीकों से दें बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक
Sun, 16 Aug 2026 09:27 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:27 AM IST
सार
Saree Draping Tips: अगर आप अपनी पुरानी साड़ी तो अलग तरह से स्टाइल करना चाहते हैं, तो आइए आपको यहां इसका सही तरीका बताते हैं।
विज्ञापन
पुरानी साड़ी को ऐसे करें स्टाइल
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Saree Draping Tips: अगर आपके वार्डरोब में कुछ पुरानी साड़ियां रखी हैं और आप उन्हें दोबारा पहनना चाहती हैं, तो उन्हें बिल्कुल नए अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है। साड़ी को नया लुक देने के लिए केवल ब्लाउज बदलना ही जरूरी नहीं है, बल्कि ड्रेपिंग स्टाइल, पल्लू का तरीका और एक्सेसरीज भी पूरे लुक को ट्रेंडी बना सकती हैं।
पुरानी साड़ी को ऐसे करें स्टाइल
- फोटो : Instagram
बेल्ट के साथ साड़ी ड्रेप करें
अगर आप अपनी पुरानी साड़ी को मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज देना चाहती हैं, तो बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी पहनने के बाद कमर पर पतली या डिजाइनर बेल्ट लगाएं। इससे प्लीट्स अच्छी तरह सेट रहती हैं और कमर की शेप भी उभरकर आती है। प्लेन साड़ी के साथ मेटलिक बेल्ट और प्रिंटेड साड़ी के साथ सिंपल बेल्ट अच्छा कॉम्बिनेशन बन सकता है। यह स्टाइल ऑफिस पार्टी, डिनर या छोटे फंक्शन के लिए बढ़िया है।
पुरानी साड़ी को ऐसे करें स्टाइल
- फोटो : instagram
पल्लू की ड्रेपिंग बदलें
साड़ी का पल्लू किस तरह लिया गया है, इससे पूरा लुक बदल जाता है। अगर आप हमेशा पल्लू को एक ही तरीके से लेती हैं, तो इस बार ओपन पल्लू ट्राई करें। आप पल्लू में अच्छी प्लेट्स बनाकर उसे कंधे पर पिन कर सकती हैं या फिर इसे थोड़ा चौड़ा और फ्लोई रख सकती हैं। सिल्क और बनारसी साड़ी में प्लेटेड पल्लू काफी एलिगेंट दिखाई देता है।

कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें
पुरानी साड़ी को नया दिखाने का सबसे आसान तरीका ब्लाउज बदलना है। साड़ी के रंग से बिल्कुल अलग लेकिन मैचिंग शेड का ब्लाउज चुनें। उदाहरण के लिए, लाल साड़ी के साथ गोल्डन या ब्लैक ब्लाउज और ग्रीन साड़ी के साथ पिंक या सिल्वर ब्लाउज ट्राई किया जा सकता है। अगर साड़ी सिंपल है, तो एम्ब्रॉयडर्ड या प्रिंटेड ब्लाउज भी पहन सकती हैं।

जैकेट के साथ बनाएं फ्यूजन लुक
अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी को इंडो-वेस्टर्न टच देना चाहती हैं, तो उसके साथ जैकेट पहनना अच्छा विकल्प है। शॉर्ट जैकेट, लॉन्ग एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट या प्रिंटेड जैकेट को साड़ी के साथ पेयर किया जा सकता है। सर्दियों में यह स्टाइल खासतौर पर खूबसूरत लगता है। पार्टी के लिए सीक्विन या मिरर वर्क वाली जैकेट भी चुनी जा सकती है।