फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day PM Modi Look: 10 साल, 10 अंदाज! पीएम मोदी की पगड़ी ने हर साल खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Aug 2026 08:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Aug 2026 08:29 PM IST
सार

PM Modi Independence Day Look : पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस लुक, मोदी की पगड़ी, साफा और उनके 15 अगस्त के आउटफिट हर साल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। आइए तस्वीरों और फैशन के नजरिए से देखें कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर स्टाइल कितना बदला।

विज्ञापन
Independence Day PM Modi Look Outfits Safa Turban Style on 15 August 10 Years From 2015 Till Now
पीएम मोदी के 10 लुक स्वतंत्रता दिवस पर - फोटो : Amar ujala

PM Modi Turban Style: हर साल 15 अगस्त पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण जितना चर्चा में रहता है, उतना ही लोगों का ध्यान उनके लुक और स्टाइल पर भी जाता है। पीएम मोदी का 15 अगस्त वाला अंदाज सिर्फ एक ड्रेस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनकी पगड़ी, रंगों की पसंद और पारंपरिक पहनावे में हर साल एक अलग कहानी नजर आती है।



पिछले करीब 10 वर्षों में उनके 15 अगस्त के आउटफिट्स में कभी चटख रंगों वाली साफा-पगड़ी दिखी, तो कभी सादगी भरा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और जैकेट। कई बार उनकी पगड़ी के रंगों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। यही वजह है कि पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस लुक, मोदी की पगड़ी, साफा और उनके 15 अगस्त के आउटफिट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। आइए तस्वीरों और फैशन के नजरिए से देखें कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर स्टाइल कितना बदला।
 

पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस लुक की सबसे खास बात क्या है?

पिछले 10 वर्षों को देखें तो एक पैटर्न साफ दिखाई देता है, सादगी भरा पारंपरिक आउटफिट और अलग रंग की पगड़ी या साफा। यही काॅम्बिनेशन उनके स्वतंत्रता दिवस फैशन की सिग्नेचर पहचान बन चुका है। उनकी पगड़ियों में अलग-अलग रंग, प्रिंट और क्षेत्रीय प्रभाव देखने को मिलते हैं। इससे उनका लुक केवल फैशनेबल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और विविधता से जुड़ा हुआ भी नजर आता है।

Independence Day PM Modi Look Outfits Safa Turban Style on 15 August 10 Years From 2015 Till Now
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

10 साल में पीएम मोदी का अंदाज
 

2015 में बांधनी साफा में नजर आए थे पीएम

  • स्वतंत्रता दिवस 2015 में प्रधानमंत्री मोदी क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद चूड़ीदार पयजामे में नजर आए थे।
  • पीएम ने खादी रंग की जैकेट भी पहन रखी थी।
  • उनके लुक में सबस अधिक आकर्षण का केंद्र उनकी पगड़ी रही।
  • पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।
Independence Day PM Modi Look Outfits Safa Turban Style on 15 August 10 Years From 2015 Till Now
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2016 में रंगों से भरी पगड़ी ने खींचा ध्यान

  • साल 2016 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के लुक में पारंपरिक भारतीय स्टाइल की झलक साफ नजर आई।
  • उनकी पगड़ी में वाइब्रेंट रंगों का इस्तेमाल देखने को मिला।
  • सफेद पारंपरिक परिधान के साथ लाल-गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी ने पूरे लुक को अलग पहचान दी।
  • राजस्थानी साफा बांधे पीएम मोदी जब लाल किले से भाषण दे रहे थे तो बहुत ही शानदार लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day PM Modi Look Outfits Safa Turban Style on 15 August 10 Years From 2015 Till Now
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2017 में साफा बना स्टाइल स्टेटमेंट

  • स्वतंत्रता दिवस 2017 में भी पीएम मोदी के लुक में पारंपरिक पगड़ी की खास जगह रही।
  • उनकी कलरफुल पगड़ी ने सिंपल परिधान में भी रंग और व्यक्तित्व का टच जोड़ा।
  • पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से चौथी बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण देते समय ट्रेडमार्क हाफ बाजू वाले कुर्ते में नजर आए।
  • इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी।
  • इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।
विज्ञापन
Independence Day PM Modi Look Outfits Safa Turban Style on 15 August 10 Years From 2015 Till Now
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2018 में ट्रेडिशनल लुक पर फोकस

  • 2018 का लुक ज्यादा क्लासिक और पारंपरिक दिखाई दिया।
  • फुल बाजू कुर्ता-पायजामा के साथ पगड़ी का काॅम्बिनेशन भारतीय पहनावे की सादगी और एलिगेंस दर्शाता है।
  • पीएम ने अपने लुक को पूरा करने के लिए साथ में एक उपरना भी ले रखा था।
  • इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed