Natural Skin Care : आज के समय में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 100 रुपये में भी त्वचा में निखार लाया जा सकता है? थोड़ी समझदारी और सही चीजों का चुनाव करके आप कम बजट में भी अपनी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो दे सकते हैं।
Budget Skincare Routine: सिर्फ 100 रुपये में पाएं पार्लर जैसा ग्लो! जानिए सस्ता स्किन केयर रूटीन
Natural Skincare In 100 Rs: 100 रुपये में बेसन से क्लीनिंग, गुलाब जल से टोनिंग, एलोवेरा से मॉइस्चराइजिंग और हल्दी-दही से फेस पैक बनाकर एक पूरा स्किन केयर रूटीन तैयार किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीनिंग
त्वचा को साफ करने के लिए महंगे क्लिंजिंग प्रोडक्ट, फेसवाॅस पर व्यय करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ बेसन से चेहरे और पूरे शरीर को साफ कर सकते हैं। बेसन एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है।
घर पर क्लींजर बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में पानी या दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाथ से मसाज करके धो लें। यह स्किन से गंदगी और ऑयल हटाता है
टोनिंग
स्किन केयर रूटीन में टोनिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एक अच्छा टोनर त्वचा के पीएच स्तर को संतुलि करता है और अतिरिक्त गंदगी, तेल, मेकअप व अन्य अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है। टोनर के रूप में गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल एक बेहतरीन टोनर है। त्वचा को साफ करने के बाद गुलाब जल को कॉटन से चेहरे पर लगाएं। यह पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश रखता है।
मॉइस्चराइजिंग
त्वचा को नमी देने और हाइड्रेट रखने के लिए एलोवेरा जेल को माॅइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल में लाएं। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे हल्का सा जेल चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
फेस पैक
चेहरे पर फेसपैक त्वचा को गहराई से साफ करता है, पोषण देता है और अतिरिक्त तेल सोखने के साथ ही त्वचा में कसावट लाता है। बजट में फेस पैक लगाना है तो हल्दी और दही चेहरे पर लगाएं। एक चुटकी हल्दी में एक चम्मच दही मिलाकर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। यह स्किन को ब्राइट और साफ बनाता है।