Hair Fall Solution: अप्रैल-मई में क्यों झड़ते हैं ज्यादा बाल? जानिए असली कारण और 5 असरदार उपाय
Summer Hair Fall Tips: अप्रैल-मई में गर्मी, पसीना, डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी के कारण बाल ज्यादा झड़ते हैं। सही डाइट, हाइड्रेशन और स्कैल्प केयर से इसे रोका जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में बाल झड़ने के कारण
- अत्यधिक पसीना और तेल
गर्मी में लू चलती है। पसीने, तेल और धूल से स्कैल्प पर गंदगी जमती है, जिससे बालों की जड़े बंद हो जाती है और गर्मी में पसीना, तेल और धूल के मिलने से बाल झड़ने लगते हैं।
- तेज धूप और रूखापन
धूप की यूवी किरणें बालों से नमी सोख लेती हैं जिससे वे बेजान, सूखें और कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
- बालों के रोम कमजोर होना
सिर में गर्मी और पसीने से बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है।
- डिहाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी के कारण बालो की जड़े सूख जाती हैं जिससे समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है।
- हार्मोनल बदलाव
गर्मी के मौसम में शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।
- पोषण की कमी का असर
प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी बालों को पतला और कमजोर बना देती है। संतुलित आहार बेहद जरूरी है।
बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय
सही हेयर केयर रूटीन से बाल झड़ने से रोका जा सकता है। माइल्ड शैंपू, ऑयलिंग और स्कैल्प मसाज बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं।
- बालों को ढकें
गर्मियों में तेज धूप, लू और पसीने से बचने के लिए बाहर निकलते समय बालों को ढ़क लेना चाहिए। कैप या स्कार्फ से बालों को ढकने से सीधी धूप नहीं लगती।
- घरेलू नुस्खे
एलोवेरा, नारियल तेल और आंवला जैसे प्राकृतिक उपाय बालों को पोषण देते हैं और उन्हें झड़ने से बचाते हैं।
- आयलिंग
हफ्ते में दो बार नारियल या बादाम के तेल से मालिश करें लेकिन तेल के बाद शैंपू जरूर करें। ऐसा करने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं।
- नियमित शैम्पू
गर्मियों में बालों का साफ रखें। हफ्ते में दो से तीन बार माइल्ड शैंपू से बालों को धोएं।
- हाइड्रेशन
बालों के पोषण के लिए शरीर के पोषण पर ध्यान दें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।