सब्सक्राइब करें

Skin Care: परफ्यूम लगाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, हो सकती है परेशानी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Aug 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
four mistakes even by forgetting while applying perfume there may be trouble
परफ्यूम लगाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

हम नहाने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल तो करते ही हैं। बस अंतर ये है कि कुछ लोग कुछ खास मौकों (शादी और पार्टी) पर इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग हर दिन परफ्यूम लगाते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करना पसंद होता है। परफ्यूम का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है कि ताकि शरीर में पसीने की वजह से आने वाली बदबू को रोका जा सके और एक अच्छी खूशबू उनके शरीर से आए। इसके अलावा ये व्यक्ति के मूड को भी अच्छा रखने में मदद करता है। इसके लिए लोग कई अलग-अलग ब्रांड के परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग परफ्यूम खरीदते समय कई बार ऐसा परफ्यूम खरीद लेते हैं, जो उनको कई तरह की दिक्कतें, जैसें- शरीर में रैशेज और जलन जैसी दिक्कतें देता है। ऐसे मे ये समझना जरूरी है कि परफ्यूम लगाते समय किन बातों को नजरअदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो हो सकता है कि इससे आपकी दिक्कतें और बढ़ जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Trending Videos
four mistakes even by forgetting while applying perfume there may be trouble
परफ्यूम लगाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

कपड़ों पर परफ्यूम न लगाएं

  • कई लोगों को देखा जाता है कि वे अपने कपड़ों पर परफ्यूम लगाते हैं। ऐसा करना गलत है इससे आपके कपड़ों पर दाग या निशान पड़ जाते हैं। साथ ही गर्मी और पसीने की वजह से परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है। इसलिए परफ्यूम को कपड़ों पर नहीं अपने शरीर पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
four mistakes even by forgetting while applying perfume there may be trouble
परफ्यूम लगाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

परफ्यूम को पूरे शरीर पर स्प्रे करना

  • कई लोग परफ्यूम का स्प्रे पूरे शरीर पर करते हैं। इससे एक तो ये जल्दी उड़ जाता है और दूसरा परफ्यूम ज्यादा बर्बाद होता है। इसलिए पूरे शरीर की जगह पर इसे गर्दन के पीछे, कलाई पर, घुटने और कोहनी के अंदरूनी भाग पर लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
four mistakes even by forgetting while applying perfume there may be trouble
perfume - फोटो : istock

परफ्यूम को रगड़े न

  • कई लोग अपनी कलाई या अपने शरीर पर परफ्यूम लगाने के बाद उसे रगड़ते हैं, जो कि गलत है। इससे दो दिक्कतें हो सकती हैं। पहली इससे परफ्यूम के केमिरल में बदलाव होता है जिसकी वजह से शरीर से ये जल्दी उड़ जाता है और दूसरा इससे सेंसिटिव तव्चा पर जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
four mistakes even by forgetting while applying perfume there may be trouble
परफ्यूम लगाते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

दूसरों की नहीं अपनी पसंद से खरीदें

  • आमतौर पर देखा जाता है कि लोग परफ्यूम दूसरे की देखा-देखी से खरीदते हैं। लेकिन ये गलत है आपको अपनी स्किन के हिसाब से ही परफ्यूम खरीदना चाहिए। एक अच्छे ब्रांड का परफ्यूम खरीदें, ज्यादा स्ट्रॉन्ग महक वाला परफ्यूम लेने से बचें आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed