सब्सक्राइब करें

चेहरे की खोई चमक लौटा सकती हैं ये पांच चीजें, लड़कियां ही नहीं लड़के भी कर सकते हैं ट्राई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Aug 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
beauty tips five things can bring back the lost glow of the face not only girls but boys can also try
चेहरे की खोई चमक लौटा सकती हैं ये पांच चीजें - फोटो : Pixabay

अगर पूछा जाए कि बताओ कौन खूबसूरत नहीं दिखना चाहता? या कौन नहीं चाहता कि लोग उसकी खूबसूरती की तारीफ न करें? तो कोई भी आगे नहीं आएगा, क्योंकि लड़के हों या फिर लड़कियां हर कोई कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर निखार हो, ग्लो हो, उसका चेहरा चमकता हो, लोग उससे पूछे कि तुम्हारे चेहरे की सुंदरता का राज क्या है आदि। लोग इसके लिए कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनके चेहरे को निखार मिल सके। लेकिन कई बार ये महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी काम नहीं आ पाते। ऐसे में लोग काफी निराश होते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी स्किन ग्लोइंग नहीं हो सकती और वे गोरे नहीं हो सकते। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू तरीके अपनाकर खुद की मदद कर सकते हैं और सबसे खास बात कि ये तरीके लड़के हों या फिर लड़कियां दोनों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

Trending Videos
beauty tips five things can bring back the lost glow of the face not only girls but boys can also try
चेहरे की खोई चमक लौटा सकती हैं ये पांच चीजें - फोटो : iStock
नींबू का इस्तेमाल करें
  • आप चाहते हैं कि आपकी स्किन चमक और गोरी रहे, तो आपकी इसमें नींबू मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि नींबू के छिलके को अपने फेस पर रगड़ना है और फिर कुछ देर बाद पानी से धो लेना है। बस ध्यान रहे कि आपको ऐसा नियमित रूप से करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips five things can bring back the lost glow of the face not only girls but boys can also try
चेहरे की खोई चमक लौटा सकती हैं ये पांच चीजें - फोटो : Pixabay

टमाटर, चीनी और शहद

  • टमाटर आपकी स्किन को ग्लो देने मे मदद कर सकता है। इसके लिए आपको टमाटर को मैश कर लेना है और फिर इसमें थोड़ा शहद और थोड़ी चीनी मिलानी है और एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसे आपको अपने चेहरे पर लगभग आधे घंट तक लगाकर रखना है और फिर ठंडे पानी से धो लेना है। आपको कुछ दिनों तक ऐसा ही करना है, इससे आपको फायदा मिल सकता है।
beauty tips five things can bring back the lost glow of the face not only girls but boys can also try
चेहरे की खोई चमक लौटा सकती हैं ये पांच चीजें - फोटो : iStock

ये फेस पैक

  • आप चंदन, हल्दी, दूध और बेसन से बने फेस पैक को लगा सकते है। इसके लिए आपको थोड़ा बेसन, थोड़ा चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी लेकर थोड़े दूध में मिलानी है और एक मिश्रण तैयार कर लेना है। अब तैयार किए गए इस पेस्ट को लगभग एक-दो घंटे तक अपने चेहरे पर लगाए रखें और इसके बाद इस ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद आपको फेसवॉश या साबुन के इस्तेमाल से बचना है।
विज्ञापन
beauty tips five things can bring back the lost glow of the face not only girls but boys can also try
चेहरे की खोई चमक लौटा सकती हैं ये पांच चीजें - फोटो : Pixabay

शहद का उपयोग कर सकते हैं

  • इसके लिए आपको करना ये है कि एक चम्मच शहद लेना है और फिर इससे अपने चेहरे की मसाज करनी है। इससे आपके चेहरे पर निखार आने में मदद मिल सकती है। शहद में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण हमारी स्किन का ख्याल रखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed