Natural Skin Care : आज के समय में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 100 रुपये में भी त्वचा में निखार लाया जा सकता है? थोड़ी समझदारी और सही चीजों का चुनाव करके आप कम बजट में भी अपनी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो दे सकते हैं।
घरेलू और आसानी से मिलने वाली चीजें जैसे बेसन, गुलाब जल, हल्दी और एलोवेरा न सिर्फ सस्ते होते हैं, बल्कि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद भी होते हैं। ये नेचुरल इंग्रेडिएंट्स आपकी स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट के साफ, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।
अगर आप भी कम खर्च में अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको एक ऐसा स्किन केयर रूटीन बताएंगे जिसे आप सिर्फ 100 रुपये के अंदर आसानी से अपना सकते हैं और शानदार परिणाम पा सकते हैं।
2 of 5
बेसन से त्वचा साफ करें
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्लीनिंग
त्वचा को साफ करने के लिए महंगे क्लिंजिंग प्रोडक्ट, फेसवाॅस पर व्यय करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ बेसन से चेहरे और पूरे शरीर को साफ कर सकते हैं। बेसन एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है।
घर पर क्लींजर बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में पानी या दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाथ से मसाज करके धो लें। यह स्किन से गंदगी और ऑयल हटाता है
3 of 5
rose water
- फोटो : Adobe stock
टोनिंग
स्किन केयर रूटीन में टोनिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एक अच्छा टोनर त्वचा के पीएच स्तर को संतुलि करता है और अतिरिक्त गंदगी, तेल, मेकअप व अन्य अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है। टोनर के रूप में गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल एक बेहतरीन टोनर है। त्वचा को साफ करने के बाद गुलाब जल को कॉटन से चेहरे पर लगाएं। यह पोर्स को टाइट करता है और स्किन को फ्रेश रखता है।
मॉइस्चराइजिंग
त्वचा को नमी देने और हाइड्रेट रखने के लिए एलोवेरा जेल को माॅइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल में लाएं। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे हल्का सा जेल चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
फेस पैक
चेहरे पर फेसपैक त्वचा को गहराई से साफ करता है, पोषण देता है और अतिरिक्त तेल सोखने के साथ ही त्वचा में कसावट लाता है। बजट में फेस पैक लगाना है तो हल्दी और दही चेहरे पर लगाएं। एक चुटकी हल्दी में एक चम्मच दही मिलाकर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। यह स्किन को ब्राइट और साफ बनाता है।