Co-ord Set Styling Tips: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई ऐसे कपड़ों की तलाश में रहता है जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। ऐसे में को-ऑर्ड सेट्स इस समय का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड बनकर उभरे हैं। ये सेट्स न सिर्फ पहनने में बेहद आसान होते हैं, बल्कि आपको एक स्मार्ट और क्लासी लुक भी देते हैं।
Summer Fashion: ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट्स, इस गर्मी का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड
Trendy Co-ord Sets For Women: को-ऑर्ड सेट्स गर्मियों में इसलिए ट्रेंड में हैं क्योंकि ये स्टाइलिश, कंफर्टेबल और बिना ज्यादा मेहनत के पूरा फैशनेबल लुक देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
को-ऑर्ड सेट्स हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक में आते हैं, जो गर्मी में आपको कूल रखते हैं। साथ ही इनका मैचिंग डिजाइन आपको एक ट्रेंडी और एलिगेंट लुक देता है।
हर मौके के लिए परफेक्ट
चाहे डेली वियर में इसे पहनना हो या काॅलेज व दफ्तर में कैजुअल लुक चाहिए हो और या फिर किसी पार्टी के लिए को आर्ड सेट अपनाना हो, हर जगह ये फिट बैठते हैं। बस एक्सेसरीज़ बदलकर आप अपने लुक को आसानी से अपग्रेड कर सकती हैं।
स्टाइलिंग में आसान
अगर आप रोज-रोज नए आउटफिट सोचने से परेशान हैं, तो को-ऑर्ड सेट्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें आपको अलग-अलग कपड़े मैच करने की जरूरत नहीं होती।
कई डिजाइन्स और पैटर्न
फ्लोरल प्रिंट, सॉलिड कलर, स्ट्राइप्स या एथनिक डिजाइन, को-ऑर्ड सेट्स कई वेरायटी में मिलते हैं। आप अपनी पसंद और मौके के अनुसार इन्हें चुन सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X