{"_id":"69e7297978257f23cf058ede","slug":"summer-office-looks-best-cool-outfit-ideas-for-style-and-comfort-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Office Looks: गर्मियों में दफ्तर के लिए बेस्ट लुक, मिलेगा स्टाइल और आराम दोनों","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Office Looks: गर्मियों में दफ्तर के लिए बेस्ट लुक, मिलेगा स्टाइल और आराम दोनों
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:43 PM IST
सार
Cool Office Outfits in Summer: गर्मियों में ऑफिस के लिए हल्के, सांस लेने वाले फैब्रिक जैसे काॅटन और लीनन के कपड़े, हल्के रंग, लूज फिटिंग और मिनिमल एक्सेसरीज सबसे आरामदायक और प्रोफेशनल लुक देते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में दफ्तर में स्टाइल और सहज लुक
- फोटो : AI
Link Copied
Comfortable Office Wear In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है, स्टाइल और कंफर्ट के बीच सही संतुलन बनाना। तेज धूप, उमस और पसीने के बीच पूरे दिन फ्रेश और प्रोफेशनल दिखना आसान नहीं होता। कई बार हम ऐसे कपड़े चुन लेते हैं जो दिखने में तो अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ ही देर में असहज महसूस होने लगता है।
यहीं पर सही समर ऑफिस लुक्स की जरूरत महसूस होती है। ऐसे परिधान चुनें, जो न सिर्फ आपको कूल रखें बल्कि आपकी प्रोफेशनल पर्सनैलिटी को भी उभारें। हल्के फैब्रिक, सही रंगों का चुनाव और स्मार्ट स्टाइलिंग, ये सभी चीजें आपके पूरे दिन को आसान बना सकती हैं।
चाहे आप फॉर्मल ऑफिस में काम करते हों या स्मार्ट-कैजुअल ड्रेस कोड फॉलो करते हों, गर्मियों में सही कपड़े पहनना आपकी प्रोडक्टिविटी और आत्मसम्मान दोनों को बढ़ा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे दफ्तर के लिए कुछ ऐसे समर लुक्स, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी हैं।
Trending Videos
2 of 6
Outfit for office
- फोटो : instagram
काॅटन और लीनन आउटफिट को प्राथमिकता
गर्मियों में सबसे जरूरी है ब्रीथेबल फैब्रिक चुनना। काॅटन और लीनन जैसे कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। हल्के कुर्ते, शर्ट्स या ट्राउज़र्स इन फैब्रिक्स में बेहतरीन विकल्प होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Maxi Dress
- फोटो : instagram
लाइट कलर्स से रखें खुद को कूल
गहरे रंग गर्मी को ज्यादा सोखते हैं, जबकि लाइट शेड्स जैसे सफेद, पेस्टल ब्लू, बेज और पीच आपको फ्रेश और कूल रखते हैं। साथ ही ये रंग ऑफिस में एक सॉफ्ट और प्रोफेशनल लुक भी देते हैं। इसलिए गर्मियों में अपने आउटफिट फैब्रिक के साथ ही सही रंग का चयन भी करें।
टाइट कपड़े गर्मियों में असहजता बढ़ाते हैं। इसलिए लूज फिटिंग शर्ट्स, वाइड लेग पैंट्स, या हवादार ड्रेसेज पहनना बेहतर होता है। इससे एयरफ्लो बना रहता है और आप पूरे दिन आराम महसूस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Outfit For Office
- फोटो : instagram
मिनिमल एक्सेसरीज रखें
गर्मियों में ज्यादा एक्सेसरीज पहनना भारी लग सकता है। लाइटवेट ज्वेलरी, साधारण घड़ी और मिनिमल मेकअप आपके लुक को एलिगेंट बनाए रखते हैं और आपको ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होने देते।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X