{"_id":"69e7480a98deb0bdb200be8d","slug":"best-5-fabrics-in-summer-season-garmiyon-mein-kaise-kapde-pahne-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Fabrics In Summer Season: 5 ऐसे फैब्रिक जो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Best Fabrics In Summer Season: 5 ऐसे फैब्रिक जो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
Tue, 21 Apr 2026 04:57 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:57 PM IST
सार
Best 5 Fabrics In Summer Season: अगर आपको बहुत तेज गर्मी लगती है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे 5 ऐसे फैब्रिक के बारे में, जो शरीर को ठंडा रखते हैं।
विज्ञापन
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best 5 Fabrics In Summer Season: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट। ऐसे में सही कपड़ों का चुनाव आपकी दिनभर की आरामदायक फीलिंग को तय करता है।
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
- फोटो : instagram
कॉटन
.
- कॉटन गर्मियों के लिए सबसे भरोसेमंद फैब्रिक माना जाता है।
- इसकी खासियत है कि यह पसीने को जल्दी सोख लेता है और स्किन को सांस लेने देता है।
- इससे शरीर में गर्मी जमा नहीं होती और आप लंबे समय तक फ्रेश महसूस करते हैं।
- कॉटन के कपड़े स्किन फ्रेंडली होते हैं, इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है।
.
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
- फोटो : instagram
लिनन
- लिनन एक प्रीमियम और बेहद हल्का फैब्रिक है, जो गर्मी में काफी आराम देता है।
- इसकी फाइबर संरचना ऐसी होती है कि यह जल्दी सूख जाता है और शरीर में हवा का प्रवाह बनाए रखता है।
- लिनन पहनने से चिपचिपाहट कम होती है और यह पसीने की बदबू को भी कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
- फोटो : instagram
रेयॉन
- रेयॉन एक सॉफ्ट और स्मूद फैब्रिक है, जो स्किन को ठंडक देता है।
- यह हल्का होने के कारण शरीर से चिपकता नहीं है और हवा को पास होने देता है।
- गर्मियों में रेयॉन के कपड़े पहनने से आपको आरामदायक और कूल फीलिंग मिलती है, खासकर लंबे समय तक बाहर रहने पर।
विज्ञापन
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे
- फोटो : Instagram
खादी
- खादी एक पारंपरिक और नेचुरल फैब्रिक है, जो गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
- इसमें छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जो हवा के प्रवाह को आसान बनाते हैं।
- यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पसीने को भी जल्दी सुखा देता है।
- खादी पहनने से स्किन एलर्जी की संभावना भी कम होती है।