सब्सक्राइब करें

IPL 2026: अनुष्का शर्मा से माहिका तक, क्रिकेटर्स की पार्टनर का स्टाइल है सबसे अलग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 05:00 PM IST
सार

IPL 2026 में अनुष्का शर्मा, मिहिका बजाज, साक्षी धोनी और रितिका सजदेह जैसी हस्तियां अपने स्टाइलिश लुक और फैशन के लिए चर्चा में हैं।

विज्ञापन
IPL 2026 Anushka Sharma To Ritika, Cricketers Partners Fashion And Glamorous Look
क्रिकेटर्स की पार्टनर का गजब स्टाइल - फोटो : Instagram

IPL 2026: आईपीएल सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं है, बल्कि यह ग्लैमर, फैशन और स्टाइल का भी एक बड़ा मंच बन चुका है। जब खिलाड़ी मैदान में अपने प्रदर्शन से दिल जीतते हैं, तो वहीं स्टैंड्स और सोशल मीडिया पर उनकी पार्टनर अपने स्टाइलिश लुक से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। हर साल IPL में कैमरे सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स पर भी टिके रहते हैं।

चाहे वह कैजुअल आउटफिट हो, ट्रेडिशनल लुक या फिर हाई-फैशन स्टाइल, क्रिकेटर्स की पार्टनर हर बार अपने अंदाज से फैशन ट्रेंड सेट करती हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस, मेकअप और आत्मविश्वास लाखों फैंस को प्रेरित करता है।

IPL 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां कई क्रिकेटर्स की पार्टनर अपने शानदार स्टाइल और ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में हैं। आइए जानते हैं उन खूबसूरत और स्टाइलिश पार्टनर्स के बारे में, जिनका फैशन इस सीजन में सुर्खियां बटोर रहा है।

Trending Videos
IPL 2026 Anushka Sharma To Ritika, Cricketers Partners Fashion And Glamorous Look
virat anushka - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जब भी आरसीबी के मैच के दौरान पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं तो सिर्फ कपल के क्यूट मोमेंट ही वायरल नहीं होते, बल्कि अनुष्का का स्टाइल भी पसंद किया जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए मैच में आरसीबी को चीयर करने पहुंची अनुष्का शर्मा ने फ्लोरल टॉप और फेडेड बैरल जींस में अपना स्टाइल दिखाया। गर्मियों के लिए अनुष्का शर्मा का फैशन स्टाइल बहुत काम का है। सैंड्रो रफल ब्लाउज के साथ सफेद स्कर्ट, प्लेन ब्लैक टीशर्ट के साथ कैजुअल डेनिम बाॅटम इस मौसम में सहजता और क्लासी लुक देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 Anushka Sharma To Ritika, Cricketers Partners Fashion And Glamorous Look
रितिका सजदेह - फोटो : Instagram

रितिका सजदेह

रितिका सजदेह का फैशन सेंस काफी ट्रेंडी है। वह हमेशा अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनका स्मार्ट कैजुअल्स और चिक आउटफिट्स स्टाइल काफी पसंद किया जाता है। मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान पति रोहित शर्मा को सपोर्ट करते रितिका को अक्सर देखा जाता है।

हाल ही में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुए मैच में रितिक ने चेक इम्ब्रायडरी वाला टाॅप कैरी किया था, जिसमें छोटा सा बो बना हुआ था। इसे उन्होंने सेलर शॉर्ट्स और मिनी टाॅट बैग के साथ पेयर किया। वहीं केकेआर के साथ हुए मैच के दौरान रितिका को कैजुअल अवतार में स्पाॅट किया गया। रोहित शर्मा की पत्नी ने सिंपल टी शर्ट और मैचिंग प्रिंटेड रिलैक्स जींस पहन रखी थी। रोहित शर्मा के मैच के दौरान उनका कूल और कॉन्फिडेंट लुक फैंस को बहुत पसंद आता है।

IPL 2026 Anushka Sharma To Ritika, Cricketers Partners Fashion And Glamorous Look
माहिका शर्मा - फोटो : Mahieka Sharma (instagram)

माहिका शर्मा

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा अपने मॉडर्न और क्लासी फैशन के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक बेहद स्टाइलिश होता है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। उनका ड्रेसिंग सेंस युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। पिछले दिनों माहीका शर्मा मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मैच में स्पॉट की गई।  इस दौरान उन्होंने स्टेडियम वाले लुक के बजाय बीच वियर स्टाइल को अपनाया, लेकिन आराम और सोफिस्टिकेशन का बखूबी संतुलन बनाए रखा। उन्होंने 44,683 रुपये की कीमत वाली ओब्रे रंग की स्ट्रेट फिट निटेड मैक्सी ड्रेस पहनी और इसे 5500 रुपये की सिल्वर किटन हील्स के साथ पेयर किया। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज उनका छोटा हैंडबैग था।

विज्ञापन
IPL 2026 Anushka Sharma To Ritika, Cricketers Partners Fashion And Glamorous Look
अदिति हुंडिया - फोटो : Instagram

अदिति हुंडिया

ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया अक्सर सैंड्स पर स्पाॅट की जाती हैं। सन राइजर हैदराबाद और लखनऊ की टीम के मैच के लिए वह हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंची थी। यहां उन्हें डेनिम लुक में देखा गया। डार्क ब्लू ओवरसाइज्ड डेनिम शर्ट के साथ अदिति ने इजी टू वियर बाॅटम को टीमअप किया था। उनका ये मिनिमल स्टाइल उन्हें स्टैंड पर ही आई कैचिंग बना रहा था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed