सब्सक्राइब करें

Hair Fall Solution: अप्रैल-मई में क्यों झड़ते हैं ज्यादा बाल? जानिए असली कारण और 5 असरदार उपाय

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 02:09 PM IST
सार

Summer Hair Fall Tips: अप्रैल-मई में गर्मी, पसीना, डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी के कारण बाल ज्यादा झड़ते हैं। सही डाइट, हाइड्रेशन और स्कैल्प केयर से इसे रोका जा सकता है।

विज्ञापन
Hair Fall Solution In Summer Me Baal Kyon Jhadte Hai
गर्मियों में बाल झड़ने पर क्या करें - फोटो : Amar ujala

Bal Jhadna Kaise Roken: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही कई लोगों को एक आम समस्या परेशान करने लगती है, बालों का ज्यादा झड़ना। खासकर अप्रैल और मई के महीनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं या इसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन इसके पीछे कई अहम कारण छिपे होते हैं।

दरअसल, मौसम में बदलाव, तेज धूप, पसीना और स्कैल्प की देखभाल में कमी बालों को कमजोर बना देती है। इसके अलावा शरीर में पोषण की कमी और पानी कम पीना भी हेयर फॉल को बढ़ा सकता है। यही वजह है कि इस समय बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है।

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप इस हेयर फॉल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल-मई में बाल झड़ने के कारण और उनसे बचने के सबसे असरदार तरीके।

Trending Videos
Hair Fall Solution In Summer Me Baal Kyon Jhadte Hai
गर्मियों में बाल झड़ने के कारण - फोटो : adobe stock

 

गर्मियों में बाल झड़ने के कारण
 

  • अत्यधिक पसीना और तेल


गर्मी में लू चलती है। पसीने, तेल और धूल से स्कैल्प पर गंदगी  जमती है, जिससे बालों की जड़े बंद हो जाती है और गर्मी में पसीना, तेल और धूल के मिलने से बाल झड़ने लगते हैं।
 

  • तेज धूप और रूखापन

धूप की यूवी किरणें बालों से नमी सोख लेती हैं जिससे वे बेजान, सूखें और कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
 

  • बालों के रोम कमजोर होना


सिर में गर्मी और पसीने से बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Fall Solution In Summer Me Baal Kyon Jhadte Hai
hair Fall - फोटो : freepik

 

  • डिहाइड्रेशन

शरीर में पानी की कमी के कारण बालो की जड़े सूख जाती हैं जिससे समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है।
 

  • हार्मोनल बदलाव

गर्मी के मौसम में शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।
 

  • पोषण की कमी का असर

प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी बालों को पतला और कमजोर बना देती है। संतुलित आहार बेहद जरूरी है।

 

Hair Fall Solution In Summer Me Baal Kyon Jhadte Hai
बालों को ढक कर रखें - फोटो : istock

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

सही हेयर केयर रूटीन से बाल झड़ने से रोका जा सकता है। माइल्ड शैंपू, ऑयलिंग और स्कैल्प मसाज बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं।

 

  • बालों को ढकें

गर्मियों में तेज धूप, लू और पसीने से बचने के लिए बाहर निकलते समय बालों को ढ़क लेना चाहिए। कैप या स्कार्फ से बालों को ढकने से सीधी धूप नहीं लगती।
 

  • घरेलू नुस्खे

एलोवेरा, नारियल तेल और आंवला जैसे प्राकृतिक उपाय बालों को पोषण देते हैं और उन्हें झड़ने से बचाते हैं।

 

विज्ञापन
Hair Fall Solution In Summer Me Baal Kyon Jhadte Hai
hair care - फोटो : Adobe stock
  • आयलिंग

हफ्ते में दो बार नारियल या बादाम के तेल से मालिश करें लेकिन तेल के बाद शैंपू जरूर करें। ऐसा करने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं।
 

  • नियमित शैम्पू

गर्मियों में बालों का साफ रखें। हफ्ते में दो से तीन बार माइल्ड शैंपू से बालों को धोएं।
 

 

 

  • हाइड्रेशन 

बालों के पोषण के लिए शरीर के पोषण पर ध्यान दें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed