{"_id":"69d0f13329ef8b06430cdf59","slug":"pink-lips-naturally-home-remedies-without-lipstick-honth-gulabi-kaise-kare-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pink Lips Naturally: बिना लिपस्टिक के गुलाबी होंठ पाना है? अपनाएं ये 7 आसान ब्यूटी हैक्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Pink Lips Naturally: बिना लिपस्टिक के गुलाबी होंठ पाना है? अपनाएं ये 7 आसान ब्यूटी हैक्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:53 PM IST
सार
Lip Care Tips: गुलाबी और खूबसूरत होंठ पाने के लिए नियमित स्क्रबिंग, मॉइस्चराइजिंग और प्राकृतिक उपाय जैसे चुकंदर, शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ये तरीके होंठों को नेचुरल तरीके से सॉफ्ट और पिंक बनाते हैं।
Honth Gulabi Kaise Kare: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी, मुलायम और खूबसूरत दिखें। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, धूप और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठ धीरे-धीरे काले और रूखे हो जाते हैं। ऐसे में लोग लिपस्टिक का सहारा लेते हैं, लेकिन हर दिन मेकअप करना न तो आसान है और न ही त्वचा के लिए सुरक्षित।
अगर आप भी चाहते हैं कि बिना लिपस्टिक लगाए ही आपके होंठ नेचुरली पिंक दिखें, तो इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय और सही केयर रूटीन अपनाकर आप अपने होंठों की नेचुरल खूबसूरती वापस पा सकते हैं। नेचुरल तरीकों से होंठों की देखभाल करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और लंबे समय तक आपके होंठ हेल्दी और खूबसूरत बने रहते हैं।
इस लेख में हम आपको ऐसे ही असरदार ब्यूटी हैक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपने होंठों को सॉफ्ट, हेल्दी और गुलाबी बना सकते हैं। ये टिप्स न सिर्फ आसान हैं बल्कि लंबे समय तक असर भी दिखाते हैं।
Trending Videos
2 of 5
शहद से माॅश्चराइजर
- फोटो : Adobe stock
होंठों की नियमित स्क्रबिंग करें
डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार हल्के से स्क्रब करें। आप होंठों की स्क्रबिंग के लिए घर पर ही नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। चीनी और शहद को मिलाकर हल्के हाथों से लिप पर मसाज करें।
शहद से करें मॉइस्चराइज
शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है। रोज रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं। इससे होंठ सॉफ्ट और गुलाबी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Beetroot
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल का इस्तेमाल
नारियल तेल होंठों को गहराई से पोषण देता है। दिन में 2–3 बार हल्का सा नारियल तेल लिप पर लगाएं। सूखापन और कालापन कम होता है।
चुकंदर का रस
चुकंदर में नेचुरल पिंक पिगमेंट होता है। चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से होंठ गुलाबी दिखने लगते हैं।
4 of 5
Ice cube
- फोटो : Adobe stock
बर्फ से मसाज करें
होंठ पर बर्फ से हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। होंठ नेचुरली पिंक और फ्रेश दिखते हैं।
इन गलतियों से बचें
गुलाबी होंठों के लिए सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल ही नहीं, कुछ गलत आदतों से दूरी भी बनानी होगी। स्मोकिंग से होंठ काले हो सकते हैं। इसलिए स्मोकिंग छोड़ दें। होंठों को बार-बार चाटने से बचें। सस्ते और केमिकल वाले लिप प्रोडक्ट्स न इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 5
पीने का पानी
- फोटो : Adobe Stock
पानी ज्यादा पिएं
डिहाइड्रेशन भी होंठों के काले होने का कारण बनता है। दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।
टिप: रात को सोने से पहले लिप केयर करना सबसे ज्यादा असरदार होता है।
अगर आप बिना लिपस्टिक के भी खूबसूरत गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं, तो आपको बस सही केयर और घरेलू उपाय अपनाने की जरूरत है। थोड़ी सी मेहनत और नियमितता से आप अपने होंठों को नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बना सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।