Ashtami Outfit Ideas : नवरात्रि के नौ दिनों के पावन पर्व का समापन हो रहा है। नवरात्रि की समाप्ति पर दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर वर्ण, शांत और सौम्य है। इन्हें सुंदरता, पविज्ञता और तपस्या की देवी माना जाता है। दुर्गा अष्टमी का दिन शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक होता है। इस दिन लोग उपवास करते हैं और मां महागौरी का विशेष पूजन करते हैं। उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं जो कि नारियल और नारियल से बनी मिठाइयां हैं। वहीं दुर्गा अष्टमी में माता के श्रृंगार से लेकर खुद को स्टाइल करने के लिए महागौरी के प्रिय रंग को अपनाया जाता है।
Navratri Day 8 Color: महागौरी का प्रिय रंग क्या है? ऐसे करें दुर्गा अष्टमी पर स्टाइल
Ashtami Outfit Ideas: नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा होती है और इस दिन का शुभ रंग सफेद होता है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
माता महागौरी का प्रिय रंग
इस दिन का शुभ रंग गुलाबी माना जाता है, जो मां महागौरी के दिव्य और निर्मल स्वरूप को दर्शाता है। सफेद रंग प्रेम, करुणा और सौम्यता का प्रतीक है। इस रंग को पहनने से जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आती है।
अगर आप देवी के श्रृंगार कर रहे हैं या खुद पूजा के लिए खूबसूरती के साथ तैयार होना चाहते हैं तो ध्यान रखें पूजा के कपड़े साफ और सादे हों। बहुत ज्यादा डार्क कॉम्बिनेशन से बचें। पूजा के समय सिंपल और सभ्य लुक रखें।
महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज
गुलाबी अनारकली सूट
नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर पूजन के लिए गुलाबी रंग का अनारकली सूट अपना सकते हैं। बॉर्डर के साथ गुलाबी अनारकली एलिगेंस लुक देता है। यह पूजा में तो अच्छा लगता ही है, साथ ही आप दफ्तर में भी इस आउटफिट को कैरी कर सकते हैं।
गुलाबी कुर्ती विद पलाजो
सिंपल और कम्फर्टेबल लुक चाहिए तो अष्टमी पर गुलाबी कुर्ती और सफेद या राॅयल ब्लू पलाजो को पेयर कर सकते हैं। यह आउटफिट ऑफिस या कैजुअल पूजा के लिए बेस्ट विकल्प है।
गुलाबी साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर
आज के दिन गुलाबी रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी या सिल्क की हल्के बोर्डर वाली पिंक साड़ी पहनकर तैयार हों। यह क्लासिक और एलीगेंट लुक देगा। मंदिर जा रहे हैं तो इस तरह से खुद को स्टाइल करेंगी तो सबकी नजर आप पर ही टिक जाएगी।
इंडो-वेस्टर्न गाउन
अगर मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहिए तो इंडो-वेस्टर्न पिंक गाउन पहन सकती हैं। ये परिधान नवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, पूजा अनुष्ठानों में भी अच्छा लगेगा।
पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया
नवरात्रि पर पुरुष भी माता महागौरी के प्रिय रंग को अपने परिधान में अपनाकर स्टाइलिश अंदाज में तैयार हो सकते हैं। साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आप गुलाबी कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। या पिंक शर्ट के साथ टाउजर व जींस को टीमअप कर सकते हैं। फ्लोरल हाफ जैकेट से लुक को अधिक प्रभावी भी बना सकते हैं।