सब्सक्राइब करें

Navratri Day 6 Colour: नवरात्रि के छठे दिन किस देवी की पूजा होती है और उनका प्रिय रंग क्या है?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 09:38 AM IST
सार

Navratri Day 6 Colour: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। उनका प्रिय रंग लाल माना जाता है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक है।
 

विज्ञापन
Navratri Day 6 Maa Katyayani Puja Color Significance 6th Day Outfit Ideas
नवरात्रि 6 दिन का शुभ रंग - फोटो : Amar ujala

Maa Katyayani Puja Color: नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, जो शक्ति, साहस और विजय की प्रतीक मानी जाती हैं। मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, उनका जन्म ऋषि कात्यायन के तप से हुआ था, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा जाता है।



मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें, उनकी चार भुजाएं, सिंह पर सवार और हाथों में तलवार और कमल लिए हैं। आइए जानते हैं उनके शुभ रंग के बारे में, और नवरात्रि के छठे दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए क्या पहनें।
 

Navratri Day 6 Bhog: मां कात्यायनी को लगाएं ये खास प्रसाद, मिलेगा आशीर्वाद

Trending Videos
Navratri Day 6 Maa Katyayani Puja Color Significance 6th Day Outfit Ideas
red outfit - फोटो : instagram

मां कात्यायनी का प्रिय रंग


नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का प्रिय रंग लाल माना जाता है। लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। साहस और आत्मविश्वास बढ़ाता है। सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

 

Ram Navami 2026: राम नवमी पर जाना है अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें कब आराम से मिलेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 6 Maa Katyayani Puja Color Significance 6th Day Outfit Ideas
red saree - फोटो : instagram

लाल साड़ी 

लाल रंग की सिल्क साड़ी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लगेगी। गोल्डन बाॅर्डर वाली लाल रंग हर मौके पर अच्छी लगेगी। हल्की शिफाॅन साड़ी भी पहन सकती हैं।

 

Chaitra Navratri 2026: नेपाल से पाकिस्तान तक, दुनिया के इन देशों में हैं देवी मां के प्रसिद्ध मंदिर

Navratri Day 6 Maa Katyayani Puja Color Significance 6th Day Outfit Ideas
पंजाबी सूट - फोटो : Instagram

सलवार सूट

लाल रंग की अनारकली सूट पर कंट्रास्ट दुपट्टा पेयर कर सकते हैं। लाल रंग का पलाजो सूट भी परफेक्ट लुक देगा। अगर आप दफ्तर के लिए तैयार हो रही हैं तो शाॅर्ट कुर्ती के साथ जींस, व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ लाल रंग की फ्लेयर्ड लाॅन्ग स्कर्ट को टीमअप कर सकते हैं।

विज्ञापन
Navratri Day 6 Maa Katyayani Puja Color Significance 6th Day Outfit Ideas
Kurta Payjama - फोटो : instagram

पुरुष के लिए आउटफिट

नवरात्रि के छठे दिन पुरुष भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के आउटफिट को अपना सकते हैं। लाल जरी या मिरर वर्क कुर्ता और पायजामा पहन सकते हैं। रेड शर्ट के साथ जींस या टाउजर को टीमअप कर सकते हैं।
 

Chaitra Navratri 2026 Colours: नवरात्रि के हर दिन पहनें ये 9 शुभ रंग, होगी माता की विशेष कृपा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed