{"_id":"69c0fca28b029f09770b51e1","slug":"shweta-tiwari-banarasi-saree-look-modern-style-inspiration-in-hindi-disprj-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Tiwari: देसी लुक में ग्लैमर का तड़का, श्वेता तिवारी ने बनारसी साड़ी के साथ पीठ पर पहनी ज्वेलरी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shweta Tiwari: देसी लुक में ग्लैमर का तड़का, श्वेता तिवारी ने बनारसी साड़ी के साथ पीठ पर पहनी ज्वेलरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:11 PM IST
सार
Shweta Tiwari Banarasi Saree Look : बनारसी साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए डीप बैक ब्लाउज, बैक जूलरी, स्टेटमेंट इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप का कॉम्बिनेशन अपनाएं। यह एथनिक और ग्लैमरस दोनों लुक देता है।
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
Link Copied
Shweta Tiwari Saree Look: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने स्टाइल से इंटरनेट पर छा गई हैं। 45 साल की श्वेता तिवारी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वह अपने स्टाइल और लुक की वजह से आजकल की नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वेस्टर्न आउटफिट हों या एथनिक परिधान, श्वेता हर लुक में बला की खूबसूरत दिखती हैं। इस बार श्वेता तिवारी ने बनारसी साड़ी में देसी लुक अपनाया। हालांकि साड़ी में भी उनका ग्लैमर कम नहीं हुआ। पारंपरिक परिधान को श्वेता तिवारी ने माॅडर्न टच दिया।
उनकी साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक सभी कुछ आई कैचिंग रहा। श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए देखिए उनका लुक और स्टाइल।
Trending Videos
2 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
बनारसी साड़ी में रॉयल एलिगेंस
श्वेता ने मरून कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन ज़री वर्क उनकी रॉयल पर्सनालिटी को और उभार रहा है। रिच फैब्रिक, ट्रेडिशनल मोटिफ्स, क्लासिक ड्रेपिंग ने उनके लुक को खास बना दिया। बनारसी साड़ी हमेशा से ही शाही और एलिगेंट लुक का प्रतीक रही है, और श्वेता ने इसे बेहद ग्रेस के साथ कैरी किया है। साथ ही मैचिंग डीप नेक ब्लाउज पहना। अभिनेत्री की इस मरून साड़ी की कीमत लगभग 82 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
बैक जूलरी बनी गेम चेंजर
इस पूरे लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा है उनकी बैक जूलरी। डीप बैक ब्लाउज पर उन्होंने लेयर्ड गोल्ड चेन स्टाइल ज्वेलरी पहनी। ये स्टाइल यूनिक होने के साथ ही ट्रेंडिंग डिजाइन के साथ परफ्क्ट लुक देता है। यह स्टाइल आजकल बहुत ट्रेंड में है और सिंपल साड़ी को भी स्टेटमेंट लुक दे देता है।
इसके अलावा श्वेता तिवारी ने ग्रीन, रेड और टरक्वाॅइज ब्लू कलर की ज्वेलरी से लुक को इन्हेंस किया। स्टनिंग चोकर सेट, कंधे तक टच करते हैवी इयररिंग्स और हथफूल डिजाइन ज्वेलरी उनके लुक को क्लासी वाइब दे रहे हैं।
4 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
जूलरी और मेकअप का परफेक्ट बैलेंस
उन्होंने हैवी झुमके, ग्रीन स्टोन नेकलेस, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और न्यूड लिप्स अपनाया। इससे उनका लुक ओवरडन नहीं लग रहा, बल्कि स्टाइल में एलिगेंस दिखा। श्वेता तिवारी का यह लुक सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं है, इसमें मॉडर्न एलिमेंट्स भी हैं। जैसे, डीप नेक और बैक डिज़ाइन व मिनिमल लेकिन इम्पैक्टफुल स्टाइल, यही कॉम्बिनेशन आज के फैशन ट्रेंड को डिफाइन करता है।
विज्ञापन
5 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
आप कैसे करें यह लुक रीक्रिएट?
अगर आप भी इस लुक को ट्राई करना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि बनारसी या सिल्क साड़ी चुनें। डीप बैक ब्लाउज स्टाइल अपनाएं। बैक जूलरी जरूर ट्राई करें। मेकअप को सॉफ्ट रखें। एक स्टेटमेंट जूलरी पीस पर फोकस करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।