Navratri Day 4 Maa Kushmanda Puja Colour: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा ने अपनी मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी। इस दिन पूजा के साथ-साथ शुभ रंग के कपड़े पहनना भी बेहद खास माना जाता है।
Navratri Day 4 Colour: नवरात्रि के चौथे दिन पहनें मां कूष्मांडा का प्रिय रंग, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा!
Maa Kushmanda Favourite Colour: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को समर्पित दिन होता है, जिसका शुभ रंग नारंगी माना जाता है। इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़े पहनना ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक होता है।
महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज
ऑरेंज अनारकली सूट
ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लि नारंगी रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं। ये आउटफिट पूजा और फेस्टिव दोनों के लिए परफेक्ट रहता है।
कुर्ती और पलाजो सेट
दफ्तर और काॅलेज जाने वाली महिलाएं कुर्ती या पलाजो सेट में भी यह शुभ रंग शामिल कर सकती हैं। दिन की पूजा के लिए भी यह अच्छा विकल्प है। इस तरह का आउटफिट सहज और ट्रेंडी है।
ऑरेंज साड़ी
गोल्डन बॉर्डर वाली नारंगी रंग की साड़ी रॉयल लुक देती है। आप सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसे ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।
इंडो-वेस्टर्न गाउन
अगर मॉडर्न और स्टाइलिश लुक चाहिए तो इंडो वेस्टर्न गाउन को अपनाएं। यह फेस्टिव पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट रहता है।
पुरुषों के लिए आउटफिट आइडियाज
ऑरेंज कुर्ता और पायजामा
सिंपल और क्लासिक लुक के लिए लड़के नारंगी कुर्ता और पायजामा को टीमअप कर सकते हैं। यह आउटफिट पूजा के लिए सबसे बेस्ट रहता है।
कुर्ता और नेहरू जैकेट
अगर आप फेस्टिव वाइब चाहते हैं तो ऑरेंज कुर्ता के साथ कंट्रास्ट जैकेट को अपनाएं। इस आउटफिट के साथ आप दफ्तर भी जा सकते हैं।
ऑरेंज शर्ट और जींस
कैजुअल और स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो नारंगी शर्ट और जींस को पेयर करें। यह दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए परफेक्ट है।