सब्सक्राइब करें

Eid Outfit Ideas for Men: सिंपल कुर्ता पायजामा छोड़ें, ईद पर लड़के अपनाएं ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 02:14 PM IST
सार

Eid Fashion Tips for Men: ईद पर पुरुष कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकते हैं। सही रंग, फिटिंग और एक्सेसरीज के साथ ये आउटफिट्स आपको स्टाइलिश और आकर्षक बनाते हैं।

विज्ञापन
Eid Outfit Ideas For Men Fashion And Styling Tips In Hindi
ईद पर लड़कों के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Amar ujala

Eid Fashion Tips: ईद-उल-फितर सिर्फ इबादत और खुशियों का त्योहार ही नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल दिखाने का भी खास मौका होता है। खासकर पुरुषों के लिए ईद पर सही आउटफिट चुनना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि वे ट्रेडिशनल के साथ-साथ ट्रेंडी भी दिखें। आजकल फैशन में सिर्फ सिंपल कुर्ता-पायजामा ही नहीं, बल्कि इंडो वेस्टर्न और फ्यूजन स्टाइल भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप इस ईद कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये स्टाइल गाइड आपके लिए परफेक्ट है।

ईद पर स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगे कपड़े पहनें। सही आउटफिट, रंग और एक्सेसरीज के साथ आप सिंपल लुक को भी खास बना सकते हैं। इस ईद, अपने स्टाइल को अपग्रेड करें और ट्रेडिशन के साथ ट्रेंड को भी अपनाएं ।

Trending Videos
Eid Outfit Ideas For Men Fashion And Styling Tips In Hindi
क्लासिक कुर्ता पायजामा लुक - फोटो : instagram

क्लासिक कुर्ता पायजामा लुक

कुर्ता-पायजामा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे स्टाइल करने के लिए सफेद, क्रीम या पेस्टल रंग चुनें। साथ में नेहरू जैकेट पहनें। कोल्हापुरी या मोजड़ी पहनकर लुक पूरा करें। यह लुक सिंपल, एलिगेंट और हर उम्र के लिए परफेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Outfit Ideas For Men Fashion And Styling Tips In Hindi
इंडो वेस्टर्न फ्यूजन स्टाइल - फोटो : instagram

इंडो वेस्टर्न फ्यूजन स्टाइल

अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो इंडो वेस्टर्न लुक बेस्ट है। इसे स्टाइल करने के लिए असिमेट्रिकल कुर्ता के साथ ट्राउजर पेयर करें। लॉन्ग जैकेट के साथ फ्यूजन आउटफिट अपना सकते हैं। गहरे रंग जैसे ब्लैक, नेवी, मरून चुनें।यह लुक आपको मॉडर्न और रॉयल फील देता है

Eid Outfit Ideas For Men Fashion And Styling Tips In Hindi
ईद पर पठानी सूट पहनें - फोटो : instagram

पठानी सूट

पठानी सूट हमेशा से मर्दों की पसंद रहा है। यह रॉयल और कम्फर्टेबल लुक देता है। पठानी सूट ढीला और आरामदायक रहता है। ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देगा और हर बॉडी टाइप पर सूट करता है। ब्लैक या डार्क ग्रीन पठानी ईद पर खास लगता है।

विज्ञापन
Eid Outfit Ideas For Men Fashion And Styling Tips In Hindi
kurta - फोटो : instagram

सही रंग का चुनाव है जरूरी
 

ईद के मौके पर रंगों का खास महत्व होता है। दिन के लिए लाइट और पेस्टल शेड्स का चयन करें। रात के लिए डार्क और रिच कलर्स को अपनाएं। ईद पर हरा रंग हमेशा से एवरग्रीन विकल्प है।


एक्सेसरीज से बनाएं लुक परफेक्ट

सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी जरूरी हैं। ईद पर अपने आउटफिट और लुक को पूरा करने के लिए घड़ी, सनग्लासेस और ब्रोच या पॉकेट स्क्वायर से भी स्टाइलिंग करें। छोटी-छोटी चीजें आपके लुक को खास बना देती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed