सब्सक्राइब करें

Navratri Day 2 Colour: मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग क्या है? द्वितीय नवरात्रि पर पहनना माना जाता है शुभ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 09:49 AM IST
सार

Navratri 2nd Day Colour: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और तप का प्रतीक है, जो मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप से जुड़ा हुआ है।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 2 Colour Maa Brahmacharini Shubh Rang Significance 2nd Day Outfit Ideas
NAvratri Day 2 Color - फोटो : Amar ujala

Navratri Mata brahmacharini ka shubh rang kya hai: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तप, त्याग और साधना की देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं और जीवन में धैर्य, संयम और सफलता की कामना करते हैं। नवरात्रि के हर दिन का एक विशेष रंग होता है, जिसे पहनना शुभ माना जाता है।

द्वितीय नवरात्रि का रंग विशेष रूप से शांति, विकाश और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसा माना जाता है कि इस रंग को धारण करने से मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आजकल नवरात्रि केवल पूजा का पर्व ही नहीं, बल्कि फैशन और ट्रेंड का भी हिस्सा बन चुका है। लोग हर दिन के अनुसार रंगों के कपड़े पहनते हैं और इस परंपरा को उत्साह के साथ निभाते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग क्या है, उसका क्या महत्व है, और लड़कियां व लड़के किस तरह के कपड़े पहन सकते हैं ताकि वे स्टाइलिश भी दिखें और धार्मिक परंपरा का पालन भी कर सकें।

Trending Videos
Chaitra Navratri Day 2 Colour Maa Brahmacharini Shubh Rang Significance 2nd Day Outfit Ideas
नवरात्रि मां ब्रह्मचारिणी  - फोटो : Amar Ujala

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग और उसका महत्व

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग हरा माना जाता है। यह रंग प्रकृति, विकास, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।


रंग का अर्थ और मायने

  • हरा रंग जीवन में नई शुरुआत और विकास को दर्शाता है

  • यह मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है

  • सकारात्मक सोच और ऊर्जा को बढ़ाने का प्रतीक है

  • समृद्धि, हरियाली और खुशहाली का संकेत देता है


इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से मन में ताजगी और उत्साह बना रहता है। साथ ही यह रंग मां ब्रह्मचारिणी की कृपा प्राप्त करने और जीवन में उन्नति लाने का संकेत माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 2 Colour Maa Brahmacharini Shubh Rang Significance 2nd Day Outfit Ideas
green suit - फोटो : instagram

लड़कियों के लिए आउटफिट आइडियाज

  • हरे रंग का अनारकली सूट या सलवार सूट हल्की कढ़ाई के साथ इस मौके पर आपको सादगी के साथ सुंदरता देगा।

  • दफ्तर जा रही हैं और सहजता और स्टाइल दोनों चाहिए तो कुर्ती और पलाजो सेट को अपना सकती हैं। 

  • इस मौके पर इंडो-वेस्टर्न ड्रेस आपको फ्यूजन लुक दे सकती है।

  • फ्लोरल ग्रीन लहंगा भी पहन सकती हैं।
     

स्टाइल टिप्स:

  • गोल्डन या पर्ल ज्वेलरी पहनें।

  • हल्का मेकअप और न्यूड लिपस्टिक रखें

  • बालों में गजरा लगाकर लुक को कंप्लीट करें।

Chaitra Navratri Day 2 Colour Maa Brahmacharini Shubh Rang Significance 2nd Day Outfit Ideas
kurta - फोटो : instagram

लड़कों के लिए आउटफिट आइडियाज
 

  • नवरात्रि के दूसरे दिन लड़के ग्रीन कुर्ता और सफेद पायजामा पहन सकते हैं। यह क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक देगा।
  • सफेद या पीले कुर्ता के साथ ग्रीन नेहरू जैकेट भी पहन सकते हैं।
  • लिनन शर्ट और ट्राउजर में सिंपल और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
  • एथनिक वियर के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनें। 

 

स्टाइल टिप्स

  • ब्राउन या ब्लैक फुटवियर पहनें

  • वॉच और सिंपल एक्सेसरीज रखें

  • साफ-सुथरा और मिनिमल लुक अपनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed