{"_id":"69b5081e7f4cca1414094b70","slug":"chaitra-navratri-colour-list-in-hindi-9-days-9-colors-fashion-guide-2026-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2026 Colours: नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? नौ दिनों के नौ शुभ रंग और उनका महत्व","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chaitra Navratri 2026 Colours: नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? नौ दिनों के नौ शुभ रंग और उनका महत्व
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:37 AM IST
सार
Chaitra Navratri Colours 2026 List: नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग शुभ रंगों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हर दिन नवदुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा होती है और उस दिन विशेष रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि में पीला, हरा, ग्रे, नारंगी, सफेद, लाल, नीला, गुलाबी और बैंगनी रंग शुभ माने गए हैं। इन रंगों के कपड़े पहनकर और उसी रंग से माता का श्रृंगार करके भक्त पूजा करते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि के नौ दिन और नौ रंग
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Navratri 9 Days 9 Colors: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इन नौ दिनों में नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार हर दिन का एक विशेष रंग होता है, जिसे पहनना और उसी रंग से माता का श्रृंगार करना शुभ माना जाता है।
आजकल नवरात्रि के ये नौ रंग फैशन ट्रेंड भी बन चुके हैं। लोग हर दिन उसी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में शुभ रंगों के कपड़े पहनने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं। साथ ही, उसी रंग से माता का श्रृंगार करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए शुभ रंग क्या है और इसी तरह हर दिन का एक खास रंग क्या है।
2 of 10
Yellow Saree
- फोटो : instagram
पहला दिन – पीला रंग
देवी: मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पीली साड़ी या सूट पहन सकती हैं, जबकि पुरुष पीला कुर्ता पहन सकते हैं।
3 of 10
green suit
- फोटो : instagram
दूसरा दिन – हरा रंग
देवी: मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरा रंग पहनना चाहिए। हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। ग्रीन अनारकली सूट या ग्रीन कुर्ता-पायजामा इस दिन बेहद आकर्षक लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
नवरात्रि में पहने ग्रे रंग
- फोटो : instagram
तीसरा दिन – ग्रे रंग
देवी: मां चंद्रघंटा
ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए ग्रे रंग के परिधान पहन सकते हैं। ग्रे साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी या ग्रे कुर्ता-जैकेट कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
orange outfit
- फोटो : instagram
चौथा दिन – नारंगी रंग
देवी: मां कूष्मांडा
चतुर्थ नवरात्रि को मां कुष्मांडा की पूजा होती है और नारंगी रंग को शुभ माना जाता है। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। ऑरेंज लहंगा या कुर्ता पहनकर आप नवरात्रि पूजा में अलग लुक पा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।