सब्सक्राइब करें

Navratri Day 1 Colour: नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए पहनें ये शुभ रंग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 05:33 PM IST
सार

Navratri 1st Day Colour 2026: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में पीला रंग पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, सकारात्मकता और नए आरंभ का प्रतीक है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है।

विज्ञापन
Navratri 2026 Day 1 Colour Maa Shailputri Puja Colour Importance Outfit Ideas
नवरात्रि का शुभ रंग - फोटो : Amar Ujala
Navratri 2026 Day 1 Shubh Rang: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दिन घटस्थापना की जाती है और मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री पर्वतराज की पुत्री, धैर्य और मूल शक्ति का प्रतीक हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए एक शुभ रंग के परिधान को अपनाया जाता है, जो कि साधना का संकेत है। परंपरा कहती है, पहले दिन धारण किया गया रंग पूरे नवरात्रि की ऊर्जा तय करता है। 


ध्यान रखें कि पूजा से पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। घर के मंदिर में कलश स्थापना करें। घी का दीपक जलाएं और देवी को सफेद फूल और शुद्ध घी का भोग लगाएं। नवरात्रि का पहला दिन हमें याद दिलाता है कि शक्ति बाहर नहीं, भीतर जन्म लेती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन कौन सा रंग पहनना शुभ होता है।
 
Trending Videos
Navratri 2026 Day 1 Colour Maa Shailputri Puja Colour Importance Outfit Ideas
शैलपुत्री माता - फोटो : adobe

नवरात्रि प्रथम दिन शुभ रंग

नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग सूर्य की पहली किरण जैसा है यानी उम्मीद, जागृति और नई शुरुआत का प्रतीक।  मां शैलपुत्री स्वयं प्रकृति की मूल शक्ति हैं। वह स्थिर, शांत, और अडिगता का प्रतीक हैं। पीला रंग उसी स्थिरता में जीवन का संचार करता है।

यह रंग दर्शाता है नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास, समृद्धि और सौभाग्य।  पुरानी परंपराओं में कहा गया है, “जैसा आरंभ, वैसा ही अंत”। इसलिए पहले दिन का रंग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जब आप पीला रंग पहनते हैं, तो वह केवल कपड़ा नहीं रहता, वह एक संकेत बन जाता है कि आपने अपने जीवन में प्रकाश को स्वीकार कर लिया है।

मां शैलपुत्री का धार्मिक महत्व

मां शैलपुत्री को नवरात्रि की प्रथम देवी माना जाता है। ये हिमालय की पुत्री हैं और इनका वाहन वृषभ (बैल) है।इनकी पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। वैवाहिक सुख और सौभाग्य बढ़ता है। मन की चंचलता समाप्त होती है। यह दिन साधना का मूल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2026 Day 1 Colour Maa Shailputri Puja Colour Importance Outfit Ideas
पीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram

नवरात्रि के पहले दिन क्या पहनें?

पहले दिन घटस्थापना के लिए महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। हल्की पीली साड़ी, लाल या नारंगी रंग के बोर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं। इस मौके पर काॅटन या सिल्क की साड़ी परफेक्ट दिखती है। 

Navratri 2026 Day 1 Colour Maa Shailputri Puja Colour Importance Outfit Ideas
पीला सूट - फोटो : instagram

सूट

इस मौके पर हल्का पीला सूट, या अनारकली भी परफेक्ट लुक देगा, साथ ही पूजा के लिए सहज रहेगा। फ्लोरल पीले कुर्ते के साथ दुपट्टा कैरी करें। साथ में मिनिमल ज्वेलरी से स्टाइल करें। 

विज्ञापन
Navratri 2026 Day 1 Colour Maa Shailputri Puja Colour Importance Outfit Ideas
पीला कुर्ता - फोटो : instagram

पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया

इस दिन पुरुष भी शुभ रंग के परिधान पहन सकते हैं। वह पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहनकर तैयार हो सकते हैं। ऑफ-व्हाइट कुर्ता और जींस के साथ पीला दुपट्टा टीमअप कर सकते हैं। चाहें तो एथनिक जैकेट विद येलो टच से लुक को इन्हेंस करें। ध्यान रखें कि कपड़े साफ और सादगीपूर्ण हों। यही असली भक्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed